बल्लभगढ़। The Girl Hanged Herself आदर्श नगर में रहने वाली एक युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती ने गली में रहने वाले एक लड़के से प्रेम विवाह कर लिया था। इस विवाह के बाद माता-पिता ने उससे संबंध तोड़ लिए।
इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या का रास्ता अपनाया।
इलेक्ट्रिकल ट्रेड से की थी आईटीआई
पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है। आदर्श नगर की गली नंबर एक में रहने वाली 20 वर्षीय चंचल ने इलेक्ट्रिकल ट्रेड से आईटीआई कर रखी थी। वह ढाई साल पहले से गली में रहने वाले जतिन नामक युवक से प्रेम करती थी। 25 जून 2025 को दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली। शादी के बाद चंचल पति के घर रहकर जीवन निर्वाह करने लगी।
गैर जाति में किया था विवाह
गैरजाति में विवाह करने के बाद लड़की के स्वजन उससे नाराज रहने लगे और संबंध विच्छेद कर लिया। एक ही गली में रहते हुए माता-पिता द्वारा उपेक्षित किए जाने के कारण युवती मानसिक तौर पर बहुत ज्यादा परेशान रहने लगी थी। जतिन ने अपनी पत्नी को कई बार समझाया कि कुछ समय बाद सब ठीक हो जाएगा।
पति की रात को रहती थी ड्यूटी
जतिन ने पुलिस को बताया कि वह बल्लभगढ़ में एक गोदाम पर काम करता है, जहां अक्सर रात को माल उतरता है। सोमवार रात को गोदाम से जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी का शव छत में पंखा टांगने वाली कुंडी से चुन्नी के सहारे झूल रहा था।
घर लौटे आईआईटी बाबा ने साझा किया फ्यूचर प्लान
: मंडी गुलजार, सूने बाजार, कारोबार पर असर, व्यापारी चिंतित
