Dailyhunt

Haryana News : सांप से खेलना पड़ा भारी, युवक की मौत

रनाल। Karnal News कर्णनगरी के एक गांव में एक युवक को कोबरा से खेलना महंगा पड़ गया। इस शौक की कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। Death Due To Snake Bite

राजेंद्र का शौक था सांप पकड़ना

मृतक की पहचान गांव संडीर निवासी राजेंद्र के रूप में हुई है। वह अविवाहित था और लंबे समय से सांप पकड़ने का शौक रखता था। परिजनों के अनुसार, वह अक्सर सांप पकड़कर उनके साथ खेलता था। गांव में लोग उसे मजाक में "जहरीला" कहकर भी बुलाते थे।

गले में डालकर खेलने लगा

इसी दौरान राजेंद्र वहां पहुंचा और बिना किसी की परवाह किए सांप को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में था। उसने कोबरा को गले में डालकर खेलना शुरू कर दिया, तभी सांप ने उसे डंस लिया। इसके बाद वह सांप को वहीं छोड़कर वहां से चला गया। घटना के दिन गांव के श्मशान घाट में निर्माण कार्य चल रहा था। वहां काम कर रहे मजदूरों ने सांप होने की सूचना दी। सरपंच ने सावधानी बरतने के निर्देश दिए और स्नेकमैन को मौके पर बुलाया गया। Death Due To Snake Bite

तेजी से बिगड़ी तबीयत, हो गई मौत

सांप के डंसने के बाद उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी। कुछ दूरी पर पहुंचते ही वह जमीन पर गिर गया। ग्रामीणों ने उसे संभालने की कोशिश की और डॉक्टर को बुलाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और उसे मृत घोषित कर दिया गया। death-due-to-snake-bite

स्नेकमैन ने पकड़ा सांप

घटना की सूचना मिलने पर स्नेकमैन सतीश फफड़ाना मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़ लिया। बाद में जब वे राजेंद्र के घर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि राजेंद्र को कई बार समझाया गया था, लेकिन उसने चेतावनी को नजरअंदाज किया। अब लोग ऐसे खतरनाक शौक से दूर रहने की अपील कर रहे।

अब घरौंडा के हर गांव में बनेगी लाइब्रेरी

दिल्ली से करनाल मेट्रो कॉरिडोर : सफर होगा आसान

अब आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू

सपना चौधरी अदालत में पेश, जानें क्या था मामला

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainiksaveratimes hindi