हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के भराड़ी क्षेत्र के पास एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में घायल व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
़ं :-
जानकारी के अनुसार, यह वारदात कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी-भराड़ी पुल के समीप हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में उसे शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भराड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की पहचान व घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
़ं :-
J&K: सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी जाकिर गनई को मार गिराया, इलाके में तलाशी अभियान जारी
