हिमाचल प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 6 और 7 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विभाग ने लोगों से नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। खासकर पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
़ं :-
Himachal: कांगड़ा में पेपर मिल में दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से कर्मचारी की मौत
इन जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार कि 6 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 7 जुलाई को हमीरपुर को भी ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में शामिल किया गया है। इसके अलावा 6 जुलाई को ऊना, हमीरपुर, चंबा और कुल्लू जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट रहेगा।
वहीं, 7 जुलाई को बिलासपुर, ऊना, चंबा, कुल्लू और सोलन जिलों के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने, मौसम से जुड़े अपडेट पर नजर बनाए रखने और केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की है।
़ं :-
लेक्चरर भर्ती मामले में SC आयोग को रिपोर्ट पेश, आरक्षण नियमों की जांच जारी
