हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने मंडी-तत्तापानी-शिमला स्टेट हाईवे-13 पर जाम लगा दिया।
इस दौरान एक कार का शीशा भी तोड़ दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
़ं :-
खेल-खेल में फिसला पैर, नाले में गिरी मासूम बच्ची; फिर हुआ चमत्कार (Video)
महिला से मारपीट का आरोप
जानकारी के अनुसार, भराड़ी गांव निवासी परमानंद आजाद और वंदना शर्मा के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि वंदना शर्मा संबंधित जमीन पर चल रहे कार्य की जानकारी लेने के लिए मौके पर पहुंची थीं। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर परमानंद आजाद ने पहले महिला के साथ गाली-गलौज की और फिर मौके पर पड़े डंडे से उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।
हाईवे जाम, कार का शीशा भी टूटा
घटना से नाराज लोगों ने मंडी-तत्तापानी-शिमला स्टेट हाईवे-13 पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान कुछ लोगों ने एक कार का शीशा भी तोड़ दिया। सूचना मिलने पर बीएसएल कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद यातायात सामान्य कराया गया।
महिला का मेडिकल, आरोपी से पूछताछ
पुलिस ने आरोपी बताए जा रहे परमानंद आजाद को पूछताछ के लिए बीएसएल कॉलोनी थाने बुलाया है। वहीं घायल वंदना शर्मा को सुंदरनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार और मेडिकल परीक्षण किया गया।
एसपी बोले- हर पहलू की हो रही जांच
एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
़ं :-
