Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

Himachal Weather: हिमाचल में ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात, 13 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल डेस्कः मंगलवार सुबह हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा में हल्का हिमपात हुआ। वहीं, धर्मशाला में 38.1 मिमी, नाहन और नारकंडा में 4-4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

शिमला में भी हल्की बारिश हुई।

़ं :-

Himachal Weather: कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में भूस्खलन, 50 आशियानों में मंडराया खतरा

मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 8, 9 और 10 जुलाई को प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, शिमला और सिरमौर जिलों के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता 15 जुलाई तक बनी रहने का अनुमान है। इसके अलावा 11, 12 और 13 जुलाई के लिए प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

ताजा हिमपात और वर्षा के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में दिन के तापमान में 7.7 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। सबसे अधिक बढ़ोतरी सेऊबाग में 7.7 डिग्री, भुंतर में 5.1 डिग्री, मंडी में 4.8 डिग्री, मनाली में 4.3 डिग्री और नारकंडा में 3.7 डिग्री दर्ज की गई।

वहीं, नाहन में अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस घटा। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान नेरी में 35.4 डिग्री और सुंदरनगर में 34.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कांगड़ा में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि होने के बावजूद यह सामान्य से 5.2 डिग्री कम रहा। वहीं, प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

़ं :-

Gold- Silver Price: सोना-चांदी आज सस्ता हुआ या महंगा? जानें आपके शहर के लेटेस्ट रेट

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainiksaveratimes hindi