Himachal Weather: कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के घटीगढ़ में भूस्खलन के कारण मणिकर्ण-बरशैणी सड़क बंद हो गई है। सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया है और पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं।
़ं :-
Punjab Weather: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
चंबा जिले के विकास खंड मैहला की बलोठ पंचायत के सात वार्ड भूस्खलन के कारण संपर्क से कट गए हैं। इससे 2500 से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है। भूस्खलन प्रभावित गांवों में 50 परिवारों के आशियानों पर खतरा मंडरा रहा है।
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार सुबह रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा में हल्का हिमपात हुआ, जबकि धर्मशाला, शिमला और सिरमौर जिले के कुछ क्षेत्रों में वर्षा दर्ज की गई। हिमपात और वर्षा के बीच दिन के तापमान में 7.7 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई।
भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 8, 9 और 10 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, शिमला और सिरमौर में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता 15 जुलाई तक अधिक रहने का अनुमान है। 11, 12 और 13 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।
़ं :-
अचानक लापता हुआ पाकिस्तान का विमान, शारजाह से जा रहा था कराची
