Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जरीन खान के सिर से उठा मां का साया, लंबे समय से थीं बीमार

जरीन खान के सिर से उठा मां का साया, लंबे समय से थीं बीमार

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान और सना खान की मां परवीन खान का निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से बीमार थी। जरीन खान की टीम ने सोशल मीडिया पर ये दुखद जानकारी दी है।

जरीन खान की टीम ने बताया कि यह सूचित किया जाता है कि एक्ट्रेस जरीन खान और सना खान की मां परवीन खान का 8 अप्रैल को स्वर्गवास हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद स्टार्स और फैंस एक्ट्रेस को हौसला दे रहे हैं।

बता दें जरीन पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर अपनी मां की तबीयत को लेकर लगातार अपडेट दे रही थीं और फैंस से उनके जल्द ठीक होने की अपील कर रही थी।

जरीन खान के काम की बात करें तो उन्होंने शॉर्ट ड्रामा ‘फिर से रीस्टार्ट’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद सलमान खान के साथ 2010 में फिल्म वीर से बॉलीवुड में कदम रखा। फिर एक्ट्रेस ने बी ग्रेड मूवीज में काम किया। इस बीच वे बॉलीवुड में ‘हाउसफुल 2’, ‘अक्सर 2’ और ‘हेट स्टोरी 3’ में भी नजर आईं। जरीन खान को आखिरी बार साल 2021 में फिल्म ‘हम भी अकेले तुम भी अकेले’ में देखा गया था।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainiksaveratimes hindi