Ashok Kharat Case News: महाराष्ट्र की राजनीति और समाज में इन दिनों एक नाम बहुत चर्चा में है। जिसे लोग कैप्टन अशोक खरात के नाम से भी जानते हैं। एक समय वह खुद को लोगों का भविष्य बताने वाला "गॉडमैन" कहता था, लेकिन आज वह गंभीर आरोपों के चलते पुलिस हिरासत में है।
पुलिस जांच में अशोक खरात से जुड़े लगभग 58 आपत्तिजनक वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो के सामने आने के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच गया। इन वीडियो में महिलाओं के साथ गलत हरकतें दिखाई गई हैं। कई बड़े नेताओं और सेलिब्रिटीज के साथ उसकी तस्वीरें भी वायरल हुईं।बताया जाता है कि वह नेताओं का हाथ देखकर भविष्य बताने का दावा करता था। उसकी तस्वीरें एकनाथ शिंदे और राधाकृष्ण विखे पाटिल जैसे नेताओं के साथ भी सामने आईं।
रूपाली चाकणकर का नाम क्यों आया?
इस मामले में रूपाली चाकणकर का नाम भी चर्चा में आया। उनकी कुछ तस्वीरें खरात के साथ वायरल हुईं। कहीं वह उसके लिए छाता पकड़े दिखीं, तो कहीं पूजा करती नजर आईं।सोशल मीडिया पर अफवाह फैली कि वह खून से जुड़े तंत्र-मंत्र करता था (हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई) रूपाली चाकणकर ने सफाई दी कि उनका संबंध केवल सामाजिक कामों तक सीमित था और उन्हें इन आरोपों की जानकारी नहीं थी।
राजनीति में मचा बवाल
इस पूरे मामले के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। विपक्ष ने मामले को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। हर्षवर्धन सपकाल ने इसकी तुलना आसाराम बापू से की। वहीं, देवेंद्र फडणवीस ने जांच के आदेश दिए। इस विवाद से खासकर एनसीपी पर दबाव बढ़ा है।
मर्चेंट नेवी से 'बाबा' बनने तक का सफर
अशोक खरात खुद को "कैप्टन" इसलिए कहता था क्योंकि उसका दावा था कि उसने 22 साल तक मर्चेंट नेवी में काम किया। उसने कहा कि वह 150 से ज्यादा देशों में घूम चुका है। कई भाषाओं का जानकार होने का दावा किया। कुछ साल गायब रहने के बाद वह "ज्योतिषी और तांत्रिक" बनकर वापस आया। उसने नासिक के मिरगांव इलाके में एक आश्रम और ट्रस्ट बनाया, जहां वह पूजा-पाठ और समाधान के नाम पर लोगों को बुलाता था।
धोखाधड़ी के तरीके
जांच में सामने आया कि वह लोगों को ठगने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाता था। नकली (रिमोट वाले) सांप दिखाकर चमत्कार बताना। इमली के बीज को "चमत्कारी रत्न" कहकर महंगे दामों में बेचना। लोगों की आर्थिक स्थिति देखकर पैसे मांगना। बताया जा रहा है कि उसके पास करोड़ों की संपत्ति मिली है और कई संदिग्ध चीजें भी बरामद हुई हैं।
कैसे खुला पूरा मामला?
यह मामला तब सामने आया जब एक महिला ने हिम्मत करके शिकायत दर्ज कराई। महिला अपने पति के साथ उसके पास गई थी। खरात ने कहा कि उनकी शादी पर बुरी नजर है। उसने कुछ अजीब उपाय बताए और पति को बाहर भेज दिया। इसके बाद उसने महिला के साथ गलत हरकत की और उसे धमकाया।
डर और धमकी का खेल
महिला के अनुसार उसे नशीला पदार्थ दिया गया। फिर उसके साथ जबरदस्ती की गई। खुद को भगवान का अवतार बताकर धोखा दिया गया। कई बार उसे बुलाकर शोषण किया गया। वह डर के कारण लंबे समय तक चुप रही, लेकिन 2026 में उसने शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने अशोक खरात को किया गिरफ्तार
17 मार्च 2026 को FIR दर्ज हुई। उसी आधार पर पुलिस ने अशोक खरात को गिरफ्तार किया। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है। जांच में कई डिजिटल सबूत (पेन ड्राइव आदि) मिले हैं।
ट्रंप से बातचीत के बाद नेतन्याहू का बड़ा ऐलान, कहा- हम किसी भी हालत में करेंगे अपने हितों की रक्षा
