Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
लुधियाना कांग्रेस बैठक से पहले AAP का हमला, जितेंद्र खगुड़ा बोले- 'गुमशुदा हैं राजा वड़िंग'

लुधियाना कांग्रेस बैठक से पहले AAP का हमला, जितेंद्र खगुड़ा बोले- 'गुमशुदा हैं राजा वड़िंग'

पंजाब डेस्क: लुधियाना में होने वाली कांग्रेस की बैठक से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के लुधियाना जिला प्रधान जितेंद्र खगुड़ा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पार्टी में अंदरूनी कलह होने का आरोप लगाया है।

जितेंद्र खगुड़ा ने कहा कि कांग्रेस लगातार दावा कर रही है कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और सब कुछ ठीक चल रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर ऐसा दिखाई नहीं दे रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के अलग-अलग कार्यक्रमों में आपसी मतभेद सामने आ रहे हैं और जगह-जगह विरोध के पोस्टर तथा नारे भी देखने को मिल रहे हैं।

AAP नेता ने कांग्रेस सांसद राजा वड़िंग पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग लुधियाना में नजर नहीं आ रहे और उन्हें शहर के विकास व स्थानीय मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति का फायदा दूसरी राजनीतिक पार्टियों को मिल रहा है।

जितेंद्र खगुड़ा ने कहा कि कांग्रेस की आगामी बैठक में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजा वड़िंग और कांग्रेस के कई नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे। अब इस बैठक में पार्टी की स्थिति और आपसी मतभेदों को लेकर क्या चर्चा होती है, यह देखने वाली बात होगी।

उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस नेता एकता की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ पार्टी के नेताओं का विरोध भी हो रहा है। ऐसे में कांग्रेस को अपनी अंदरूनी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने एक बार फिर राजा वड़िंग से लुधियाना के स्थानीय मुद्दों और लोगों की समस्याओं पर ध्यान देने की अपील की।

Location: लुधियाना (लुधियाना)

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainiksaveratimes hindi