सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश के सुन्दरनगर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में वीरवार 6 अगस्त 2026 को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में सुबह 10 बजे से इस विशेष कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव की शुरुआत होगी।
इस प्लेसमेंट ड्राइव में टीवीएस मोटर कंपनी, नालागढ़ द्वारा सामान्य अभ्यर्थियों के साथ-साथ दिव्यांग (दिव्यांग) अभ्यर्थियों को भी रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। जिसके चलते अब अभ्यर्थियों के लिए नौकरी पाने का यह एक अच्छा अवसर रहेगा।
संस्थान के प्रधानाचार्य विजय कुमार चौधरी ने बताया कि फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मोटर मैकेनिक व्हीकल (एमएमवी), कोपा, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और वेल्डर ट्रेड के वर्ष 2026 की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले प्रशिक्षु एवं पासआउट अभ्यर्थी इस कैंपस प्लेसमेंट में भाग ले सकते हैं। कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही इस प्लेसमेंट के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ कुछ प्रमाणपत्र भी लेकर आने होगे।
प्रधानाचार्य ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, अंकतालिकाएं, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार के फोटो तथा बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर संस्थान में उपस्थित होकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं।
Location: Mandi (मंडी)

