Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
नौतपा खत्म, तेजी से बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

नौतपा खत्म, तेजी से बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

अंबाला। देश के साथ-साथ प्रदेश का भी मौसम लगातार बदल रहा है। 25 मई से शुरू हुआ नौतपा आज खत्म हो जाएगा। इसमें तीन दिन तक लगातार वर्षा से तापमान में कमी आई है।

13 जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट

पिछले वर्ष 2025 में भी नौतपा में वर्षा होने के कारण अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक आ गया था। इस बार नौतपा में 8.4 डिग्री तक तापमान कम हुआ। वहीं सोमवार को तापमान में हल्की वृद्धि हुई और हिसार का तापमान 38.4 डिग्री तक पहुंच गया। अब मौसम विज्ञानियों ने दो जून की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना व्यक्त की है। साथ ही छह जून तक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिससे वर्षा होने से मौसम ठंडा हो सकता है। यदि बात करें मौसम विज्ञान विभाग की तो उनके अनुसार मंगलवार को प्रदेश के 13 जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। 25 मई से शुरू हुई नौतपा में शुरूआत के तीन दिन तक गर्मी रही थी।

तीन दिन बारिश से गिरा पारा

इसके कारण तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन 28 से 30 मई तक लगातार तीन दिन हुई वर्षा के कारण तापमान 36.6 डिग्री तक नीचे गिर गया था। इसी प्रकार 2025 में यह तापमान एक जून को 36.1 डिग्री दर्ज किया गया था। उस समय भी नौतपा में लगातार वर्षा हुई थी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम आमतौर पर छह जून तक परिवर्तनशील रहने और बीच-बीच में बादल और हवाओं की दिशा में बदलाव होगा। इस दौरान पहला पश्चिमी विक्षोभ दो जून को और दूसरा पश्चिमी विक्षोभ चार जून को होगा।

छह जून तक चलेंगी हवाएं

इसके आंशिक प्रभाव से दो जून रात्रि से छह जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में मध्यम से तेज हवाएं चलने और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज वर्षा की भी संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। 2024 में पड़ी नौतपा में काफी गर्मी पड़ी थी। उस समय तापमान 48.5 डिग्री तक पहुंच गया था। दो साल पहले गर्मी के रिकार्ड टूटे थे। नौतपा में लोगों को गर्मी के कारण काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा था।

पेट्रोल पंप पर हिंसा में बदला मामूली विवाद, दो कर्मचारी लहूलुहान

नाबालिग प्रेमिका को गोली मारने वाला ईनामी आरोपी गिरफ्तार

2.90 लाख की लूट निकली झूठी, साले को क्यों देना था चकमा

नौतपा में नहीं तपा हरियाणा, गिरा पारा, जानें कब है बारिश का अलर्ट

सुमन कल्याणपुर : तुमने पुकारा और हम चले आए जैसे गीत और लता दी' से तुलना, इन पांच गीतों ने बांधा समां

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainiksaveratimes hindi