Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

नौतपा में नहीं तपा हरियाणा, गिरा पारा, जानें कब है बारिश का अलर्ट

अंबाला। प्रदेश मे तेजी से मौसम बदल रहा है। 25 मई को शुरू हुए नौतपे का कल यानी कि 2 जून को आखिरी दिन होगा। यदि बात करें इन दिनों मौसम की तो प्रदेश में तेजी से इसमें बदलाव के साथ वर्षा और तेज आंधी से तापमान कम हुआ है।

रात का तापमान 8 डिग्री गिरा

रात के तापमान में आठ डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते अंबाला का रात का तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने वर्षा की चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विज्ञानियों ने नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की बात कही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के चार जिलों में वर्षा हो सकती है। तीन दिन से लगातार तेज और हल्की वर्षा के चलते तापमान तेजी से कम हुआ है।

नारनौल का तापमान 20 डिग्री से नीचे

बदलाव के साथ ही गुरुग्राम, करनाल, नारनौल का तापमान 20 डिग्री से भी नीचे आ गया है। रविवार को दिन के समय तेज धूप निकली जिससे दिन का तापमान थोड़ा बढ़ा है। अब आने वाले दिनों में भी लगातार वर्षा की चेतावनी के चलते तापमान और नीचे जा सकता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में अब चार जून तक लगातार वर्षा हो सकती है। अभी नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते बिजली सप्लाई की मांग कम हुई है।

बिजली की मांग भी हो गई कम

प्रदेश में वर्षा के बाद बिजली सप्लाई की मांग तेजी से कम हुई है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में ही करीब 400 लाख यूनिट प्रतिदिन की मांग कम हुई है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने 30 मई को 1146 लाख यूनिट की सप्लाई की जो गर्मी के पीक आवर में मांग 1550 लाख यूनिट तक पहुंच गई थी। इसी प्रकार 29 मई को 1182.86 लाख यूनिट की सप्लाई की गई है। करनाल में शनिवार को हवा की गति 30.6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दर्ज की गई।

ये रहा कल का मौसम

सुबह के समय नमी की मात्रा 74 प्रतिशत दर्ज की गई जो शाम को घटकर 58 प्रतिशत रह गई। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में तेज आंधी के साथ वर्षा की संभावना है। कैथल और जींद में वर्षा के बाद बिजली की खपत कम हुई है। कैथल में 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी में बारिश का येलो अलर्ट दर्ज किया गया।

बदल रहा मौसम रखें अपना ध्यान

गर्मी, उमस, बारिश और तापमान में अचानक बदलाव के इस दौर में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं। ऐसे मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार, डिहाइड्रेशन और संक्रमण का कारण बन सकती है। इसलिए कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना बेहद जरूरी है।

इस मौसम में ये सावधानी बरतें

  1. पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
  2. बाहर निकलते समय छाता, टोपी या हल्के सूती कपड़ों का उपयोग करें।
  3. बारिश में भीगने के बाद तुरंत सूखे कपड़े पहनें।
  4. कटे-फटे फल, खुले खाद्य पदार्थ और सड़क किनारे मिलने वाले अस्वच्छ भोजन से बचें।
  5. घर और आसपास पानी जमा न होने दें, ताकि मच्छरों का प्रकोप न बढ़े।
  6. बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत कम होती है।
  7. मौसम के अनुसार खानपान में बदलाव करें और ताजे फल-सब्जियों का सेवन बढ़ाएं। गले में खराश, बुखार या लगातार खांसी होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने में देरी न करें।

-

सुमन कल्याणपुर : तुमने पुकारा और हम चले आए जैसे गीत और लता दी' से तुलना

फ्लैट के नाम पर बिल्डर ने वकील से ठगे 88 लाख, जानें क्या दिया था झांसा

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainiksaveratimes hindi