Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पर्चों की 'चेतावनी' पर अकाली दल का पलटवार

पर्चों की 'चेतावनी' पर अकाली दल का पलटवार

Badal Targets AAP Over Election Pamphlets : अमृतसर। पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी की ओर से घर-घर चुनावी पर्चे बांटकर विपक्षी दलों के सत्ता में लौटने पर मौजूदा योजनाओं के प्रभावित होने की चेतावनी दिए जाने के बाद शिरोमणि अकाली दल ने अमृतसर में आयोजित 'पंजाब बचाओ अभियान' की रैली से इसे लेकर आप सरकार पर निशाना साधा।

अकाली दल अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने के बजाय लोगों को विपक्ष, खासकर अकाली दल को वोट देने के संभावित परिणामों के नाम पर डराने की राजनीति कर रही है। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में आटा-दाल योजना, शगुन योजना, सेवा केंद्र, छात्राओं के लिए मुफ्त साइकिल, मुफ्त दवाई की दुकानें और विश्व कबड्डी कप जैसी कई पहलें बंद हो चुकी हैं। सरदार बादल ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक बात है कि अमृतसर में बीआरटीएस प्रोजेक्ट ,जो अमृतसर के लिए जीवनरेखा थी, जिसमें काॅरिडोर से भारी मात्रा में लोगों की आवाजाही सुनिश्चित की जाती थी, उसे कौड़ियों के भाव नीलाम किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के डोर टू डोर जाकर चलाए जा रहे अभियान के बारे में बात करते हुए सरदार बादल ने कहा कि पर्चो में दावा किया गया है कि अगर अकाली दल सत्ता में वापिस आई तो नशा आसानी से उपलब्ध होगा।

उन्होने कहा,'' मैं मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूछना चाहता हूं कि आज की स्थिति से बदतर क्या हो सकता है, जिसमें पूरी एक पीढ़ी नशे की मार झेल रही है? '' उन्होने कहा कि यह भी प्रचार किया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी क्लीनिक बंद कर दिए जाएंगें, जबकि सच्चाई यह है कि ये क्लीनिक सेवा केंद्रों को रंगने पुतने और गांवों की डिस्पेंसरियों से डाॅक्टरों को हटाने के बाद बनाए गए थे। उन्होने बताया कि पर्चों का मकदस लोगों को बेवकूफ बनाना है कि तीर्थ यात्रा योजना को बंद कर दिया जाएगा जबकि यह सब जानते हैं कि ये दोनों योजनाएं अकाली दल के कार्यकाल में शुरू की गई थी।

यह भी दावा किया जा रहा है कि कोई भी नया स्कूल नही खोला जाएगा, जो बेहद हास्यास्पद है, क्योंकि आम आदमी पार्टी सरकार ने एक भी नया स्कूल नही खोला है।'' सरदार बादल ने कहा कि किसानों को यह कहकर डराया जा रहा है कि उन्हें दिन के समय दी जा रही बिजली बंद कर दी जाएगी। जबकि '' सच्चाई यह है कि किसानों को मौजूदा में मुश्किल से कुछ ही घंटे बिजली मिल रही है। यह भी तथ्य है कि अकाली दल सरकारों ने राज्य में सभी थर्मल प्लांट स्थापित किए थे। उन्होने कहा कि यह भी दावा किया जा रहा है कि अकाली दल राज्य का पानी राजस्थान को दे देगा जबकि पार्टी पहले से ही यह वादा कर चुकी है कि राजस्थान जाने वाले पानी को पंजाब के खेतों की ओर मोड़ देगा।

सरदार बादल ने कहा,'' उन्होने वारिस पंजाब दे (डब्ल्यूपीडी) के खिलाफ एक शब्द भी नही कहा। ऐसा इसीलिए है कि डब्ल्यूपीडी को न केवल आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा बढ़ावा दिया गया, बल्कि मंडी बोर्ड के एक चीफ इंजीनियर के माध्यम से इसकी फंडिग भी की जा रही हैै।'' लोगों को डब्ल्यूपीडी से सावधान रहने की अपील करते हुए सरदार बादल ने कहा कि इसके प्रमुख अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने 2019 के लोकसभा चुनावों में खडूर साहिब से बीबी परमजीत कौर खालड़ा के खिलाफ कांग्रेस के जसबीर सिंह डिंपा का समर्थन किया था। उन्होने कहा कि तरसेम सिंह 1984 से लगातार कांग्रेस पार्टी का समर्थन करते आ रहे हैं। उन्होने ड्रग्ज की लत के खिलाफ एक दिखावटी अभियान चलाने के लिए वारिस पंजाब दे की भी आलोचना की कि जब तरसेम सिंह का अपना बेटा ड्रग का आदी है। उन्होने जोर देकर कहा,'' अगर डब्ल्यूपीडी सत्ता में आती है तो सिर्फ खून-खराबा शुरू होगा।''

सरदार बादल ने डब्ल्यूपीडी को यह बताने की चुनौती देते हुए कहा कि पार्टी भगवंत मान द्वारा की गई जघन्य बेअदबी के खिलाफ, जिसमें गुरु साहिबान की तस्वीरों पर शराब छिड़कना और संत जरनैल सिंह भिंडरावाला की प्रतिमा पर पेशाब करना शामिल है, पर चुप्पी क्यों साधे है? उन्होने यह भी सवाल किया कि अमृतपाल संत भिंडरावाले की विरासत पर अपना दावा कैसे कर सकता है, जबकि वह दो पुलिस जिप्सियों को पकड़ने के लिए आते देखकर डरकर भाग क्यों गए थे? उन्होने कहा,'' संत जी ने टैंकों और तोपों का सामना किया और एक इंच भी पीछे नही हटे।''

हरियाणा-एनसीआर से जल्द विदा होगा मानसून, 21 से बदलेगा मौसम

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainiksaveratimes hindi