Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

राहुल अगले सप्ताह आएंगे उत्तराखंड, सैलजा ने लिया जायजा, लगाए आरोप

देहरादून। कांग्रेसी नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चार जून से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इसके दृष्टिगत प्रदेश कांग्रेस संगठन तैयारियों में जुट गया है।

पूर्व सैनिकों के सम्मेलन में लेंगे भाग

इसी सिलसिले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा रविवार शाम देहरादून पहुंचीं। वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ राहुल गांधी के कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करेंगी। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के अनुसार प्रदेश प्रभारी अगले दिन पौड़ी और फिर वहां से अल्मोड़ा के लिए रवाना होंगी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चार जून को अल्मोड़ा के सिरमनी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी दिन वे पौड़ी में पूर्व सैनिकों के सम्मेलन में भाग लेंगे।

अल्मोड़ा में होगी राहुल गांधी की रैली

पांच जून को उनका देहरादून में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही पार्टी विधायकों, पूर्व विधायकों और कांग्रेस के संगठनों से बैठक का कार्यक्रम है। राहुल गांधी का यह दौरा कांग्रेस की चुनावी तैयारियों के साथ ही सांगठनिक की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उधर, प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा देहरादून पहुंच चुके हैं। प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली और पौड़ी का पूर्व सैनिक सम्मेलन ऐतिहासिक होंगे।

-

Weather Effect on Kedar Nath Yatra : खराब मौसम के चलते थम गई केदारनाथ यात्रा

बाप नहीं बनने पर कर दी पत्नी की हत्या, तीन साल बाद दोषी को सुनाई ये सजा

ममता का खुलासा : राहुल गांधी ने पूछा अभिषेक का हाल, ये भी जानें क्या किया वादा

गर्मी में सूख रहीं आंखें, बारिश में डूब रहे सपने, जानें क्या हैं कारण और क्या हैं उपाय

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainiksaveratimes hindi