Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

Rakshabandhan Bank Holiday: रक्षाबंधन पर बैंक खुले रहेंगे या बंद? देखें हॉलिडे लिस्ट

Rakshabandhan Bank Holiday News: भाई-बहन के प्यार और अटूट रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन इस बार 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। देशभर में इस त्योहार को लेकर खासा उत्साह है। बाजारों में भी रौनक देखने को मिल रही है और लोग राखी व मिठाइयों की खरीदारी में जुटे हैं।

अगर आपको 28 अगस्त को बैंक जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो घर से निकलने से पहले यह जरूर पता कर लें कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या बंद। दरअसल, रक्षाबंधन और कुछ क्षेत्रीय त्योहारों के कारण देश के कई राज्यों में 28 अगस्त को बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी।

28 अगस्त को इन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, 28 अगस्त को रक्षाबंधन के कारण कई राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इन जगहों पर बैंक की शाखाओं में सामान्य कामकाज नहीं होगा।

गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर इन राज्यों और क्षेत्रों में रहने वाले ग्राहकों को अगर बैंक शाखा में जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो उन्हें बैंक के अगले कार्यदिवस का इंतजार करना पड़ सकता है।

दिल्ली और महाराष्ट्र में बैंक खुले रहेंगे
रक्षाबंधन के बावजूद दिल्ली और महाराष्ट्र में 28 अगस्त को बैंक बंद नहीं रहेंगे। यहां बैंक शाखाओं में सामान्य दिनों की तरह कामकाज जारी रहेगा। इसके अलावा कई अन्य राज्यों में भी इस दिन बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं।
– पश्चिम बंगाल
– बिहार
– कर्नाटक
– तमिलनाडु
– तेलंगाना
-यानी इन राज्यों के ग्राहकों को 28 अगस्त को बैंक शाखा में जाकर अपने जरूरी काम निपटाने में परेशानी नहीं होगी।

बैंक बंद होने पर भी UPI और ऑनलाइन बैंकिंग चलेगी
बैंक शाखा बंद होने का मतलब यह नहीं है कि बैंकिंग की सभी सेवाएं बंद हो जाएंगी। आज के समय में ज्यादातर डिजिटल बैंकिंग सेवाएं छुट्टी वाले दिन भी उपलब्ध रहती हैं। ग्राहक जरूरत के अनुसार इन सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। UPI से पैसे भेजना और प्राप्त करना, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, ATM से पैसे निकालना, ऑनलाइन बैलेंस चेक करना, डिजिटल तरीके से बिल और अन्य भुगतान करना। हालांकि, कुछ ऐसे काम हैं जिनके लिए बैंक शाखा खुलने का इंतजार करना पड़ सकता है।

किन कामों के लिए बैंक खुलने का इंतजार करना पड़ेगा?
अगर आपका काम सीधे बैंक शाखा से जुड़ा है, तो छुट्टी वाले दिन परेशानी हो सकती है। उदाहरण के लिए, चेक क्लियरेंस, बैंक ड्राफ्ट, नकद जमा या नकद निकासी और कुछ अन्य शाखा-आधारित सेवाओं के लिए बैंक खुलने तक इंतजार करना पड़ सकता है। इसलिए अगर ऐसा कोई जरूरी काम है, तो छुट्टी से पहले ही उसे निपटा लेना बेहतर रहेगा।

29 अगस्त को बैंक खुले रहेंगे
बैंक ग्राहकों के लिए एक राहत की बात यह है कि 29 अगस्त 2026, शनिवार को बैंक खुले रहेंगे। इसका कारण यह है कि अगस्त 2026 में 29 अगस्त पांचवां शनिवार है। RBI के नियमों के अनुसार बैंक शाखाएं सामान्य तौर पर हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहती हैं। पांचवें शनिवार को बैंक शाखाएं खुली रहती हैं। इसके बाद 30 अगस्त, रविवार को देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

बैंक जाने से पहले छुट्टी जरूर जांच लें
रक्षाबंधन के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक की छुट्टियां अलग हो सकती हैं। इसलिए अगर आपको शाखा में जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो बैंक जाने से पहले अपने बैंक की स्थानीय शाखा या आधिकारिक छुट्टी सूची से स्थिति की पुष्टि कर लेना बेहतर रहेगा। वहीं, पैसे भेजने या ऑनलाइन भुगतान जैसे सामान्य कामों के लिए UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस तरह 28 अगस्त को बैंक की छुट्टी आपके काम में बाधा न बने, इसके लिए जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लेना सबसे अच्छा विकल्प है।

अमृतसर के स्टेट आफ्टरकेयर होम में बच्चों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainiksaveratimes hindi