Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सक्की नाले की सफाई के लिए भारतीय सेना से मिली अनुमति: कुलदीप सिंह धालीवाल

सक्की नाले की सफाई के लिए भारतीय सेना से मिली अनुमति: कुलदीप सिंह धालीवाल

मृतसर: विधानसभा क्षेत्र अजनाला के विधायककुलदीप सिंह धालीवाल के प्रयासों से सक्की नाले के अंतिम हिस्से की सफाई के लिए भारतीय सेना से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त हो गया है।

इससे लंबे समय से लंबित इस महत्वपूर्ण कार्य का रास्ता साफ हो गया है।

धालीवाल ने बताया कि सक्की नाले का लोधी गुज्जर गांव से रावी नदी तक लगभग 5 किलोमीटर का क्षेत्र भारतीय सेना के अधीन आता है। सेना की अनुमति न मिलने के कारण इस हिस्से में डी-सिल्टिंग (गाद की सफाई) का कार्य नहीं हो पा रहा था, जिससे नाले में भारी मात्रा में गाद जमा हो गई थी और पानी की निकासी अत्यंत धीमी हो गई थी।

उन्होंने बताया कि आज भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ब्रिगेडियर एस.एस. छिल्लर (एसएम), ब्रिगेडियर सुखबीर सिंह (एसएम) तथा कमांडिंग ऑफिसर एंटनी रॉबिन्स डी के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई बैठक के दौरान इस कार्य के लिए अनुमति प्रदान कर दी गई।

धालीवाल ने कहा कि जैसे ही जल स्तर कम होगा, संबंधित क्षेत्र में बड़े पैमाने पर डी-सिल्टिंग का कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे सक्की नाले में पानी की निकासी सुचारु होगी तथा किसानों की फसलों, गरीब मजदूरों और आम लोगों के घरों को बरसात के दौरान होने वाले नुकसान से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के सहयोग से आज की बैठक में इस महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे का सफलतापूर्वक समाधान निकाल लिया गया है।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता (एसई) महेश सिंह, कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) अंकुश चौधरी तथा कनिष्ठ अभियंता (जेई) कमलप्रीत सिंह भी उपस्थित थे।

Location: Amritsar (Amritsar)

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainiksaveratimes hindi