Dailyhunt

सुभाष घई बोले, राज कपूर ने सिखाया सफलता को साथ में सेलिब्रेट करना

शहूर फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने अपनी फिल्मों और विचारों के जरिए फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। उनकी अपनी फिल्मों के जरिए मनोरंजन देने के साथ-साथ कई कलाकारों को मौके भी दिए हैं।

बुधवार को उन्होंने फिल्ममेकर राज कपूर से सीखी एक अनमोल बात को याद किया।

सुभाष घई ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें सुभाष के साथ राजकपूर भी नजर आ रहे हैं। निर्देशक ने लिखा, “मैंने महान और प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता राज कपूर से सबसे बड़ी बात यह सीखी कि अपनी फिल्म को केवल पैसों के साथ-साथ मेहनत बरकरार रखनी चाहिए। साथ ही, अपनी सफलता को दूसरों के साथ मिलकर मनाना चाहिए। यही जीवन का असली जश्न है।”

https://dainiksaveratimes.com/entertainment/zareen-khan-mother-parveen-khan-passed-away/

उन्होंने आगे बताया, “जब वे कृष्णा भाभी के साथ मेरी फिल्म कर्मा के गोल्डन जुबली समारोह में आए, तो उन्होंने मुझे और मेरी पत्नी मुक्ता रहाना घई को आशीर्वाद दिया। यह मेरे लिए एक बहुत ही खास और यादगार पल था।”

सुभाष घई हिंदी सिनेमा के बड़े नाम हैं। उन्होंने ‘कर्मा’, ‘खलनायक’, ‘ताल’, ‘परदेस’ जैसी कई हिट फिल्में बनाई हैं। इन फिल्मों में उन्होंने कई स्टार्स को मौके दिए।

सुभाष ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दीं, जिन्हें दर्शक आज भी पसंद करते हैं। काफी समय से सुभाष की फिल्में बड़े पर्दे पर नहीं आई हैं। हालांकि इस समय वे अपने संस्थान व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। अपने स्कूल के माध्यम से उन्होंने कई प्रतिभाओं को निखारा है।

इसी के साथ ही घई का इंस्टीट्यूट मुक्ता आर्ट्स अब एनीमेशन की दुनिया में कदम रखने जा रहा है। इससे पहले उन्होंने अपने एक्टिंग स्कूल व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल कैंपस में तीन दिवसीय एनिमेशन फेस्टिवल ‘एनिमेलिया’ का आयोजन किया था, जिसमें कई बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। इस फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य एनिमेशन इंडस्ट्री को नई ऊर्जा देना और भारतीय कहानियों को वैश्विक स्तर पर पहुंचाना था, जो एक महत्वपूर्ण कदम था।

'Raka' में दिखेगा Allu Arjun का अब तक का सबसे अलग लुक, बर्थडे पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainiksaveratimes hindi