Dailyhunt
बंगाल चुनाव: सुवेंदु अधिकारी के कैंपेन में अर्चना मजूमदार ने लिया हिस्सा, बोलीं- लोग भाजपा को वोट देंगे

बंगाल चुनाव: सुवेंदु अधिकारी के कैंपेन में अर्चना मजूमदार ने लिया हिस्सा, बोलीं- लोग भाजपा को वोट देंगे

वानीपुर। भवानीपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने चक्रबेरिया इलाके में डोर-टू-डोर कैंपेन किया। इस दौरान भाजपा नेता अर्चना मजूमदार ने सुवेंदु अधिकारी के कैंपेन में हिस्सा लिया और उन्होंने भवानीपुर के लोगों से मिल रहे समर्थन के बारे में बात की।

अर्चना मजूमदार ने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनावी समंदर में इस बार 'मछली' सिर्फ थाली तक सीमित नहीं रही बल्कि सियासत के केंद्र में आकर तैरने लगी है। तृणमूल कांग्रेस जहां 'बांग्ला अस्मिता' का जाल बुनकर इसे साधने में जुटी है, वहीं भारतीय जनता पार्टी कोशिश कर रही है कि उसका रुख बंगाल के लोगों की 'माछ-भात बंगाली' के रूप में पहचान के खिलाफ न दिखे।

अर्चना मजूमदार ने कहा कि सड़क के दोनों तरफ ऊंची इमारतों में दिख रही इस भीड़ का क्या इशारा है? 29 अप्रैल को लोग भाजपा को वोट देंगे, लोग सुवेंदु अधिकारी को वोट देंगे और लोग भाजपा की सरकार बनाने के लिए वोट देंगे। इसके लिए लोग तैयार हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि बस कुछ दिन का इंतजार है, ज्यादा नहीं। लोग तैयार हैं और उन्होंने मन बना लिया है कि भाजपा आ रही है। लोग भाजपा को वोट देंगे। वे अन्याय को खत्म करना चाहते हैं, वे चाहते हैं कि आरजी कर, लॉ कॉलेज, आईक्यू सिटी हर जगह जो हो रहा है, उसे खत्म किया जाए। महिलाओं के साथ दुष्कर्म हो रहा है, उनका मर्डर हो रहा है लेकिन आरोपियों को सजा नहीं मिल रही है। क्रिमिनल गायब हैं। पुलिस और एडमिनिस्ट्रेशन, क्रिमिनल्स को सही ठहराने में मदद कर रहे हैं। इसलिए यह सिर्फ समय की बात है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सीपीआई (एम) को वोट देना बेवजह अपना वोट बर्बाद करना है। लोगों ने मन बना लिया है कि कुछ दिनों में भाजपा आ रही है। टीएमसी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हर कोई ममता सरकार के खिलाफ भाजपा को वोट देने के लिए तैयार है। लोग सिर्फ 29 अप्रैल का इंतजार कर रहे हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Deshbandhu