Dailyhunt
केरल में अमित शाह का चुनावी रोडशो: जनसंपर्क का बिगुल

केरल में अमित शाह का चुनावी रोडशो: जनसंपर्क का बिगुल

तिरुवनंतपुरम। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केरल में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा-नीत राजग के प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे और राज्यभर में रोड शो, जनसभाएं तथा संगठनात्मक बैठकों के जरिए व्यापक जनसंपर्क करेंगे।

श्री शाह शनिवार को कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे, जहां से उनके चुनावी दौरे की शुरुआत हुई।

वह पांच अप्रैल को सुबह 10 बजे वह बेयपोर में रोड शो करेंगे, जो मथोट्टम बिजिथ जंक्शन से नडुवट्टम और पेराचनंगडी तक होगा। इसके बाद वह अपराह्न तीन बजे कुन्नाथुनाड में जनसभा को संबोधित करेंगे और शाम 6.15 बजे तिरुवनंतपुरम के कत्तक्कडा में आयोजित जनसभा में भाग लेंगे। दिन का कार्यक्रम रात 8.30 से 9.30 बजे तक प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक के साथ समाप्त होगा।

वह छह अप्रैल को सुबह 11 बजे शाह हरिपद में गांधी स्क्वायर से माथा जंक्शन तक रोड शो करेंगे। इसके बाद वह अपराह्न दो बजे तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रस्थान करेंगे। यह कार्यक्रम केरल में पार्टी की चुनावी उपस्थिति मजबूत करने और मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Deshbandhu