दिव्य हिमाचल ब्यूरो - हमीरपुर जिला हमीरपुर की 242 पंचायतों में कब-कब मतदान होगा गुरुवार को इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डों के सदस्यों, जिला की सभी 6 पंचायत समितियों के कुल 119 वार्डों के सदस्यों और जिला की कुल 242 ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान तथा वार्ड सदस्यों के पदों के लिए तीन चरणों में होने वाले चुनावों का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है।
उपायुक्त ने बताया कि 26 मई को 83 पंचायतों में, 28 मई को 82 पंचायतों में और 30 मई को 77 पंचायतों में सुबह 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान होगा। पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे। जबकि, पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गिनती 31 मई को सुबह 9 बजे सभी ब्लॉक मु यालयों में आरंभ होगी। नामांकन पत्र 7, 8 और 11 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक निर्धारित स्थानों पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष दाखिल किए जा सकते हैं। 12 मई को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच शुरू होगी। 14 और 15 मई को सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक उ मीदवार अपने नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। 15 मई की शाम को ही उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आबंटित कर दिए जाएंगे।
26 को इन 83 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान
ग्राम पंचायत जंगलरोपा, टिक्कर डिडवीं, धरोग, धनेड़, उखली, कुठेड़ा, मझोग सुल्तानी, रोपा, गसोता, पंधेड़, नारा, पांडवीं, देई का नौण, खनौली, बजरोल, भटेड़, जंदड़ू, नाड़सीं, संगरोह कलां, पटनौण, करियाली, दरोगण पत्ती कोट, हड़ेटा, गोईस, मनसाई, जोल सप्पड़, ग्वालपत्थर, कश्मीर, उट्टप, बड़ा, मैड़ (नादौन ब्लॉक), गलोड़ खास, फाहल, सनाही, बैहरड़, कमलाह, टिल्लू, चौड़ू, पनियाली, बटराण, जीहण, नघूं, रैल, खैरी, बैरी, डूहक, रंगड़, ठाणा धबडिय़ाणा, मनिहाल, बड़ेई, पनोह, धमरोल, सधरियाण, कक्कड़ (भोरंज ब्लॉक), धीरड़, लझियाणी, नंधन, चंबोह, डाडू, अमरोह, दरब्यार, कंजयाण, पट्टा, करहा, टिक्कर बुहला, टिक्करी मिन्हासा, बिझड़ी, लोहडर, मझियाणी, रैली, टिप्पर, पाहलू, कलौहण, जजरी, घोड़ी धबीरी, ज्योली देवी, कड़साई, कोहडरा, महारल, दंदवीं, कुलहेड़ा, जनैहण व सौर।
28 मई को इन 82 ग्राम पंचायतों में वोटिंग
ग्राम पंचायत ब्राहलड़ी, ताल, चमनेड़, सेर बलौणी, अग्घार, नेरी, टिब्बी, काले अंब, छियोड़ीं, बलोह, नाल्टी, भगेटू, याह लोहाखरियां, भेरड़ा, पुरली, लग-कढियार, चारियां दी धार, बारीं, समीरपुर, पंजोत, टपरे, लहड़ा, पनसाई, लाहड़ कोटलू, मालग, बसारल, बढेड़ा, सरेड़ी, कलूर, लंजयाणा, जसाई, भदरूं, रंगस, हथोल, बदारन, करौर, भदरोल, बूणी, सपड़ोह, बरधियाड़, भरमोटी खुर्द, चमराल, जंगल, बीड़ बगेहड़ा, सपाहल, पटलांदर, चलोह, बनाल, बलेहू, री, जाहू, रौंहीं, बडैहर, भलवाणी, लुद्दर महादेव, झरलोग, बजड़ोह, हनोह, भुक्कड़, दाड़ीं, ढनवान, दसमल, खरवाड़, दिम्मी, बधानी, सठवीं, धंगोटा, ग्यारहग्रां, चकमोह, दांदड़ू, करेर, गारली, कलवाल, बड़ाग्रां, जोड़े अंब, ननावां, धबडिय़ाणा, दलचेहड़ा, सोहारी, कठियाणा, समताणा कलां और मोरसू सुल्तानी।
30 मई को इन 77 ग्राम पंचायतों में मतदान
ग्राम पंचायत फरनोल, चौकी कनकरी, लंबलू, चंगर, नाहलवीं, जटेहड़ी, अमरोह, स्वाहल, बफड़ीं, डबरेड़ा, ललीण, साहनवीं, कक्कड़ (बमसन ब्लॉक), उटपुर, उहल, पौहंज, गवारडू, बगवाड़ा, बराड़ा, सिकांदर, भूंपल, धनेटा, नौहंगी, जलाड़ी, फस्टे, कोटला चिल्लियां, मण, किटपल, गाहली, मझेली, घलूं, दंगड़ी, गौना, झलाण, मझियार, अमलैहड़, बलडूहक, करंडोला प्लासी, पुतडिय़ाल, कोहला, जोल पलाही, टिहरा, लंबरी, डेरा, चमियाणा, दाड़ला, करोट, चबूतरा, मुंडखर, महल, लगमनवीं, कड़ोहता, बाहनवीं, भौंखर, पलपल, पपलाह, गरसाहड़, कोट लांगसा, अ मण, भकेड़ा, ज योल, कैहरवीं, बल्ह बिहाल, पथलियार, सकरोह, बल्याह, मक्कड़, उसनाड़ कलां, समैला, जमली, कनोह, टिक्कर राजपूतां, घंगोट कलां, क्याराबाग, भैल, दैण और पटेरा।

