Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
26 छात्रों ने पहनी एनसीसी की वर्दी - Divya Himachal

26 छात्रों ने पहनी एनसीसी की वर्दी - Divya Himachal

Divya Himachal 4 months ago

एसएसआरवीएम ऊना में एनसीसी का नया बैच तैयार, छात्रों ने पास किया टेस्ट

दिव्य हिमाचल ब्यूरो - ऊना
एसएसआरवीएम ऊना में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के चयन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

चयन प्रक्रिया के लिए एनसीसी यूनिट ऊना से अधिकारियों की टीम विद्यालय पहुंची। चयन पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से किया गया, जिसमें पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा तथा उसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित की गई।

इस चयन प्रक्रिया में कुल 48 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 26 विद्यार्थियों का चयन एनसीसी के लिए हुआ। चयन प्रक्रिया का संचालन एनसीसी अधिकारियों ऑनरेरी कैप्टन विनोद कुमार, सूबेदार राकेश कुमार तथा नायब सूबेदार अजय कुमार द्वारा किया गया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों के अनुशासन, उत्साह एवं प्रदर्शन की सराहना की। विद्यालय के विद्यार्थियों ने हाल ही में इंदुस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, बाथू में आयोजित दस दिवसीय एनसीसी शिविर में भी सफलतापूर्वक भाग लिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुमेश कुमार शर्मा ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का एक उत्कृष्ट माध्यम है। प्रधानाचार्या श्रीमती बृज बाला शर्मा ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

ये कैडेट्स चयनित

चयनित कैडेटस में जूनियर डिवीजन निशांत, विहान शर्मा, सोहम, गर्वित चौधरी, हनी बंगा, स्पर्श शर्मा, अनिकेत कुमार, विक्रम ठाकुर, आकाश सैनी, देवांश, प्रिंस चौधरी, नमन भारद्वाज, आयुष शर्मा, जशन चौधरी, शिवांश सिंह। जूनियर विंग मानसवी, गुरिंदर कौर, नैतिका, अर्शिया, जसमीन कौर, प्रियांशी, पूर्वी, अदिति चौधरी, अक्षिता, अपूर्वा शर्मा, हरजोत कौर शामिल हैं।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal