Dailyhunt
31 उम्मीदवार चुनावी समर से हट गए पीछे - Divya Himachal

31 उम्मीदवार चुनावी समर से हट गए पीछे - Divya Himachal

Divya Himachal 1 week ago

गर परिषद डलहौजी के चुनावों को लेकर अब तस्वीर साफ, 21 उम्मीदवार ही अब मैदान मेंस्टाफ रिपोर्टर-डलहौजी
नगर परिषद डलहौजी के चुनावों को लेकर तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। बुधवार को नामांकन पत्र वापस लेने के अंतिम दिन के बाद कुल 52 उम्मीदवारों में 21 उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में रह गए हैं।

31 उम्मीदवारों ने चुनावी समर से पीछे हटते हुए अपने नामांकन पत्र वापिस ले लिए हैं। अब डलहौजी के नौ में सात वार्डों में सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। जहां दो-दो उम्मीदवार आमने-सामने हैं। वार्ड नंबर दो में चार और वार्ड नंबर नौ में तीन उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिससे यहां मुकाबला रोचक हो गया है। बुधवार दोपहर बाद चुनावी समर में भाग्य अजमाने वाले उम्मीदवारों को उपमंडलीय प्रशासन की ओर से चुनाव चिंह भी वितरित किए गए हैं। इसके साथ ही चुनाव को लेकर सभी उम्मीदवारों ने अपने-अपने वार्डों में प्रचार तेज कर दिया है। स्थानीय मुददों, बुनियादी सुविधाओं और विकास को लेकर मतदाताओं को साधने की कोशिशें जारी हैं।

चुनावों को लेकर लोगों में उत्साह
नगर परिषद डलहौजी के ये चुनाव शहर के भविष्य और विकास की दिशा तय करने के लिहाज से अहम माने जा रहे हैं, जिसको लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर परिषद डलहौजी के नौ वार्डो के लिए सत्रह मई को वोट डाले जाएंगें। चुनावी नतीजे भी इसी दिन शाम को घोषित कर दिए जाएंगें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal