सोलन नगर निकाय चुनावों में नामाकंन वापसी अंतिम दिन साफ हुई तस्वीरदिव्य हिमाचल ब्यूरो-सोलन
नगर निकाय निर्वाचन-2026 के लिए सोलन जि़ला में विभिन्न शहरी निकायों के लिए नामांकन वापिसी के उपरांत अब कुल 121 उम्मीदवार मैदान में हैं।
जि़ला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने यह जानकारी दी। मनमोहन शर्मा ने कहा कि नगर निगम सोलन के कुल 10, नगर परिषद परवाणू के लिए कुल 6, नगर परिषद नालागढ़ के लिए 1, नगर पंचायत अर्की के लिए 4 तथा नगर पंचायत कंडाघाट के लिए कुल 13 उम्मीदवारों ने नामांकन वापिस लिया।कुल 34 उम्मीदवारों ने नामांकर वापस लिए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम सोलन के लिए 42, नगर परिषद परवाणू के लिए 19, नगर परिषद नालागढ़ के लिए 26, नगर पंचायत अर्की के लिए 15 तथा नगर पंचायत कंडाघाट के लिए 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। उपायुक्त ने कहा कि नगर निगम सोलन के वार्ड-1 देहूंघाट वार्ड से चंद्र कांता, वार्ड-2 रेलवे स्टेशन वार्ड से शांता, ने नामांकन वापिस लिया। उन्होंने कहा कि वार्ड-3 कथेड़ वार्ड से रजनी बाला, वार्ड-4 चंबाघाट वार्ड से देवेंद्र कुमार, वार्ड-6 जवाहर पार्क वार्ड से भाजपा की कवरिंग प्रत्याशी रोहिणी सूद, वार्ड-9 मधुबन कॉलोनी वार्ड से सुमन साहनी, वार्ड-10 चौंरीघाटी वार्ड से प्रतीक गुप्ता वार्ड-12 सन्नी साईड वार्ड से विधी चंद शर्मा,वार्ड-13 कलीन वार्ड से जगदीश चंद, वार्ड-14 हाउसिंग बोर्ड वार्ड से ईशा सूद ने वापिस लिया।
उपायुक्त ने कहा कि नगर परिषद परवाणू के वार्ड-1 से कौशल्या राणा, वार्ड-2 से अखिल शर्मा, वार्ड नंबर-4 से सन्नी सिंह, वार्ड-6 से अनिल कुमार शर्मा, वार्ड-7 से अनिता शर्मा, वार्ड नंबर-8 से वीना ने नामांकन वापिस लिया। मनमोहन शर्मा ने कहा कि नगर पंचायत अर्की के वार्ड नंबर-1 मैहलात वार्ड से मयूराक्षी सिंह, वार्ड नंबर-4 चौगान वार्ड से अरुणा गुप्ता, वार्ड नंबर-5 लक्ष्मी नारायण वार्ड से भावना देवी ने नामांकन वापिस लिया। उपायुक्त ने कहा कि नगर पंचायत अर्की के वार्ड नंबर-7 शीला ककड़ से ओम प्रकाश भारद्वाज ने नामांकन वापिस लिया। मनमोहन शर्मा ने कहा कि नगर पंचायत कंडाघाट के वार्ड नंबर-1 सिलहारी वार्ड से सुरेंद्र, वार्ड नंबर-2 हिमुडा वार्ड से कांता कपूर, वार्ड नंबर-3 पड़ाव वार्ड से रवि शंकर, वार्ड-4 दोलग वार्ड से लीना, वार्ड नंबर-5 राज राजेश्वरी वार्ड से नीता ने नामांकन वापिस लिया। उपायुक्त ने कहा कि नगर पंचायत कंडाघाट के वार्ड नंबर-6 लोअर बाज़ार वार्ड से अर्चना ने नामांकन वापिस लिया।
वार्ड नंबर 12 का मुकाबला अब रोचक
सोलन नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 12 का मुकाबला अब रोचक हो गया है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रहीं उषा शर्मा ने अब निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लडऩे का फैसला किया है। पार्टी स्तर पर उन्हें मनाने के प्रयास लगातार किए गए, लेकिन वह अपने निर्णय पर कायम रहीं। उषा शर्मा के मैदान में उतरने से वार्ड में मुकाबला त्रिकोणीय बन गया है। अब उनकी सीधी टक्कर कांग्रेस प्रत्याशी और भाजपा उम्मीदवार से होगी।

