Dailyhunt
आईपीएल मैचों की टिकटें चार मई से, कल धर्मशाला में फ्रेंचाइजी-एचपीसीए में कीमत को लेकर बैठक - Divya Himachal

आईपीएल मैचों की टिकटें चार मई से, कल धर्मशाला में फ्रेंचाइजी-एचपीसीए में कीमत को लेकर बैठक - Divya Himachal

Divya Himachal 1 week ago

स्टाफ रिपोर्टर- धर्मशाला

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले आईपीएल के तीन हाई वोल्टेज मुकाबलों के लिए चार मई से ऑनलाइन टिकटों की ब्रिकी शुरू हो जाएगी। इसमें धर्मशाला स्टेडियम में 11 मई को मेज़बान पंजाब किंग्स का दिल्ली कैपिटल्स, 14 को मुंबई इंडियंस व 17 को आरसीबी के साथ मुकाबला खेला जाएगा।

इस बार भी धर्मशाला स्टेडियम में डिजिटल टिकट से ही दर्शकों को एंट्री मिलेगी। इसमें हार्डकॉफी की बजाय दर्शकों के मोबाइल में ही टिकट व क्यूआर कोड उपलब्ध होगा, जिसको स्कैन करने पर अंदर प्रवेश दिया जाएगा। फिलहाल डिस्ट्रिक ऐप में अभी तक तीनों ही मैचों के लिए नोटिफाई मी व कमिंग सून का ऑप्शन ही चल रहा है।

अब दो मई को धर्मशाला में पंजाब किंग्स फें्रचाइजी व एचपीसीए के पदाधिकारियों के बीच मैच टिकट के दामों को फाइनल करने के लिए अहम बैठक होगी। इसमें ही ऑफलाइन काउंटर धर्मशाला में खोलने को लेकर भी सहमति बनने की उम्मीद जताई जा रही है। टिकट वितरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। एक व्यक्ति एक बार में अधिकतम दो टिकट ही बुक कर पाएगा। अधिक टिकट लेने के लिए यूजर को दोबारा लॉग-इन करना होगा। धर्मशाला स्टेडियम में लगभग 22 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है। एचपीसीए के सह-सचिव विशाल शर्मा ने बताया कि आईपीएल में टिकट बिक्री का अधिकार पूरी तरह फ्रेंचाइजी के पास होता है। इसमें एचपीसीए की कोई भूमिका नहीं होती।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal