Dailyhunt
आकाश हैड ब्वाय-अंविता शर्मा चुनी हैड गर्ल - Divya Himachal

आकाश हैड ब्वाय-अंविता शर्मा चुनी हैड गर्ल - Divya Himachal

Divya Himachal 1 day ago

पालमपुर के आईवी क्रिसेंट स्कूल में अलंकरण समारोह, छात्र परिषद का हुआ गठनदिव्य हिमाचल ब्यूरो- पालमपुर
आईवी क्रिसेंट पब्लिक स्कूल बनूरी परिसर में बुधवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद का गठन किया गया।

इस अवसर पर समारोह का संचालन स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज भारद्वाज, शिक्षकों और छात्रों की सोम्य उपस्थिति में किया गया। इस उपलक्ष्य पर पालमपुर तहसील के एसडीएम डा. ओपी यादव मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ आईवी एंथम से किया गया, उसके उपरांत नवनिर्वाचित छात्रों की घोषणा की गई। जिसमें मुख्यतिथी द्वारा चारों सदनों के छात्रों को बैज एवम् सेसे से अलंकृत किया गया। आकाश को हेडबॉय तथा अंविता शर्मा को हेड गर्ल चुना गया ।

छात्र परिषद ने समर्पण और निष्पक्षता के साथ अपने कत्र्तव्यों का पालन करने की शपथ ली। मुख्यतिथि ने एक प्रेरक भाषण के साथ सभा को संबोधित किया और सकारात्मक रूप से छात्र नेताओं की भूमिका पर जोर दिया और उन्हें अपने साथियों के लिए रोल मॉडल बनने के लिए प्रोत्सहित किया। उन्होंने प्रधानाचार्य मनोज भारद्वाज और शिक्षकों के अथक प्रयासों की सराहना की तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के साथ जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal