Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अंबोटा वार्ड में भाजपा ने सुलझाया आपसी विवाद - Divya Himachal

अंबोटा वार्ड में भाजपा ने सुलझाया आपसी विवाद - Divya Himachal

Divya Himachal 5 months ago

पवन नंबरदार को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिया एकजुटता का संदेश, कार्यकर्ताओं में भरा नया जोशस्टाफ रिपोर्टर-गगरेट
जिला परिषद चुनाव को लेकर अम्बोटा वार्ड में संभावित राजनीतिक खींचतान को भारतीय जनता पार्टी ने समय रहते सुलझाकर संगठनात्मक मजबूती का परिचय दिया है।

पार्टी द्वारा प्रत्याशी बदलने के फैसले के बाद जहां बगावत की अटकलें तेज हो गई थीं, वहीं अब वरिष्ठ नेताओं की सक्रियता से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में नजर आ रही है। भाजपा की ओर से जारी पहली सूची में अम्बोटा वार्ड से पूर्व सैनिक रमन ठाकुर जॉनी को प्रत्याशी घोषित किया गया था। लेकिन देर शाम जारी दूसरी सूची में पार्टी ने बदलाव करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता पवन नंबरदार को उम्मीदवार बना दिया। इस अचानक हुए परिवर्तन के बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा जोर पकडऩे लगी थी कि रमन ठाकुर जॉनी बगावती रुख अपनाकर चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने इस संभावित विवाद को उभरने से पहले ही समाप्त कर दिया।

भाजपा ने कद्दावर चेहरा उतारकर चली सियासी चाल
मुबारिकपुर। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अंबोटा जिला परिषद वार्ड नंबर 15 में भाजपा ने अंतिम समय में उम्मीदवार बदलकर सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी है। पार्टी ने अनुभवी और कद्दावर नेता पवन कुमार नंबरदार को चुनावी मैदान में उतारकर ऐसा दांव चला है, जिसे क्षेत्र की राजनीति में बड़ी 'गुगली' के तौर पर देखा जा रहा है। पवन नंबरदार लंबे समय से भाजपा की संगठनात्मक राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वे गगरेट भाजपा मंडल अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, वहीं दो बार कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक का चुनाव जीतकर अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ का परिचय भी दे चुके हैं। भाजपा के इस फैसले के बाद अंबोटा वार्ड का मुकाबला अचानक बेहद रोचक हो गया है और चुनावी चर्चाओं का केंद्र भी यही वार्ड बन गया है। पवन नंबरदार को भाजपा समर्थित प्रत्याशी घोषित किए जाने के साथ ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के कई गांवों से समर्थक बड़ी संख्या में उनके साथ खड़े नजर आए। नंबरदार यूनियन ने भी उनका स्वागत करते हुए खुलकर समर्थन की घोषणा की।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal