Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अर्की के बिजली उपभोक्ता छह तक जमा करें बिल - Divya Himachal

अर्की के बिजली उपभोक्ता छह तक जमा करें बिल - Divya Himachal

Divya Himachal 1 week ago

स्टाफ रिपोर्टर-अर्की विद्युत उपमंडल अर्की ने क्षेत्र के सभी बिजली उपभोक्ताओं, विशेषकर स्मार्ट मीटर धारकों से लंबित बिजली बिल शीघ्र जमा करवाने की अपील की है। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल अर्की ई. नीरज कुमार कतना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है, वे 6 जून 2026 तक अनिवार्य रूप से बिल जमा करवा दें।

निर्धारित तिथि तक बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बिना किसी अतिरिक्त सूचना के स्वत: विच्छेदित कर दी जाएगी। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि जब तक बकाया बिल का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जाएगी। उपभोक्ताओं से भविष्य में भी बिजली बिल नियत तिथि से पहले ऑनलाइन अथवा विद्युत उपमंडल कार्यालय में जमा करवाने का आग्रह किया है। सहायक अभियंता ई. नीरज कुमार कतना ने सभी उपभोक्ताओं से समय पर बिल भुगतान कर विभाग का सहयोग करने की अपील की है।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal