Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बद्दी में नशा तस्करी के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' - Divya Himachal

बद्दी में नशा तस्करी के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' - Divya Himachal

Divya Himachal 1 week ago

द्दी में एनकॉर्ड बैठक में एसपी ने थाना प्रभारियों को दिए निर्देश, शिक्षण संस्थानों और पंचायतों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-बद्दी
पुलिस जिला बद्दी में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एनकॉर्ड (नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर) की मासिक बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने की। इसमें जिले में नशे के विरुद्ध चल रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए प्रवर्तन, खुफिया तंत्र, जनजागरूकता और सामुदायिक भागीदारी को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय नशा तस्करों पर लगातार निगरानी रखने, नियमित विशेष चेकिंग अभियान चलाने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए।

एसपी ने कहा कि नशा तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए खुफिया तंत्र को और मजबूत किया जाए तथा प्राप्त हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों से शिकायत पेटियों की नियमित जांच कर प्राप्त शिकायतों का गोपनीय और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। एसपी विनोद धीमान ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की।

एसपी विनोद धीमान बोले-नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में नहीं होगी ढिलाईं

बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस जिला बद्दी में नशे के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत बिना किसी ढिलाई के कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। नशा तस्करी और इससे जुड़े अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रवर्तन, खुफिया तंत्र, जनसहयोग और जागरूकता चारों स्तरों पर समान रूप से कार्य करना आवश्यक है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal