Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बनोई से कुठमां रोड पर जरा बचके - Divya Himachal

बनोई से कुठमां रोड पर जरा बचके - Divya Himachal

Divya Himachal 2 weeks ago

यरपोर्ट और फोरलेन के चक्कर में नेशनल हाइवे ने नहीं ली सुध, जगह-जगह पड़े गड्ढे

नगर संवाददाता-गगल
विकास का दम भरने वाले शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में शासन.प्रशासन और एचएच की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

शाहपुर में बनोई से लेकर कुठमां तक का रोड पूरी तरह खराब हो गया है। रोड पर जगह.जगह गड्ढे पड़े हैं। डेढ़ किलोमीटर रोड की हालत ऐसी है कि रोजाना कई बाइकर्स रोड पर गिर रहे हैं। रोड किनारे ड्रेनेज न होने से बारिश में दलदल से इस डेढ़ किलोमीटर पैच पर फिसलन बन जाती है। इससे बाइकर, कार व ट्रक-बस ड्राइवरों की हालत खराब हो जाती है। लोगों का कहना है कि फोरलेन और एयरपोर्ट विस्तार के चक्कर में शासन, प्रशासन और एनएच विभाग इस रोड को भूल चुके हैं। शाहपुर के विधायक केवल पठानिया के साथ तमाम अफसर इस रोड से गुजरते हैं, लेकिन किसी के कान पर अब तक जूं तक नहीं रेंगी।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस सडक़ पर लगभग हर दिन कोई न कोई बाइक सवार फिसलकर गिर रहा है और घायल हो रहा है। ग्राम पंचायत कुठमां के पूर्व प्रधान रवि कुमार रोजाना इस सडक़ मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया चालक राकेश कुमार, अनमोल, सचिन सिंह, राहुल, जोगिंदर सिंह, वरिंदर कुमार, सिद्धार्थ कुमार, अरविंद कुमार, विशाल और रोहित ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से इस मार्ग की तुरंत मरम्मत की मांग उठाई है। बहरहाल लोगों का कहना है कि कांग्रेस राज में शाहपुर में सडक़ों की हालत बेहद खराब हो गई है।

सडक़ की हालत खराब
शाहपुर विधानसभा में वैसे भी फोरलेन के काम से जनता को काफी दिक्कतें हुई हैं। शाहपुर में कई जगह ड्रेनेज नहीं है, तो चंबी व इसके आसपास क्षेत्र में गड्ढे पड़े हैं। लोगों का कहना है कि कम से कम एक गाड़ी के गुजरने के लिए तो स्पेस सही होना ही चाहिए।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal