Dailyhunt
बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी - Divya Himachalबारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी - Divya Himachalबारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

Divya Himachal 1 month ago

निजी संवाददाता-सोलन जिला सोलन में आने वाले पांच दिनों के दौरान मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग, डा. वाईएस परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 23 मार्च को कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर खुले स्थानों और अस्थायी शिविरों में रह रहे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पर्याप्त गर्म कपड़ों और हीटिंग की सुविधा न होने से स्थिति और भी गंभीर बन रही है।

लोग अलाव और गर्म कपड़ों के सहारे ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को लिए गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की थी । इस दौरान हवा की गति 7 से 9 किलोमीटर प्रति घंटा रही। अधिकतम तापमान 14 से 22 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं, सापेक्ष आद्र्रता 28 से 93 प्रतिशत तक दर्ज की गई। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी फसलों की नियमित निगरानी करें, खासकर सब्जियों में कीट और रोगों के प्रकोप पर नजर रखें। वर्षा के बाद खेतों में जलभराव न होने दें और उचित जल निकासी की व्यवस्था करें। तेज हवा और वर्षा के दौरान फसलों पर कीटनाशकों का छिडक़ाव न करने की सलाह दी गई है। बागबानी किसानों को ओलावृष्टि से बचाव के लिए हेलनेट का उपयोग करने और बेहतर परागण के लिए मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने की सलाह दी गई है।

बिना आवश्यकता घरों से बाहर न निकलें

उपमंडलाअधिकारी सोलन डा. पूनम बंसल ने सोलन में बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और बिना आवश्यकता घरों से बाहर न निकलें। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बुजुर्ग, बच्चे और बीमार व्यक्ति अपना ध्यान रखें। रात के समय गर्म कपड़ों का उपयोग करें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। उन्होंने लोगों से जरूरतमंदों की सहायता करने की भी अपील की, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशानी में न पड़े।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal