जिला में पीठ के सहारे लोकतंत्र के महापर्व में बुजुर्गों ने डाली मतदान की आहुति कार्यालय संवाददाता-कुल्लू
जिला कुल्लू के जागरूक मतदाताओं ने पंचायती राज चुनाव के तीसरे में लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव मतदान दिवस को पर्व के रूप में मनाया।
पीठ के सहारे भी बुजुर्ग लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान की आहुति डालने के लिए पहुंचे। मतदान दिवस चुनाव को लेकर युवाओं, बुजुर्गों एवं हर वर्ग के लोगों में भारी जोश एवं उत्साह देखने को मिला। सुबह ही सात बजते-बजते प्रत्येक बूथ पर लंबी लाइनें शुरू हो गई थी। पोलिंग बूथों पर यह सिलसिला दिनभर जारी रहा। मतदान को लेकर युवाओं एवं महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। युवाओं एवं महिलाओं ने केवल अपने परिवार, बल्कि आस-पड़ोस के बुजुर्ग मतदाताओं को भी सहारा देकर उनका वोट डलवाया।
पीठ के सहारे बुजुर्गों को मतदान करने के लिए पोलिंग बूथों में पहुंचा गया। वहीं, दिव्यांग मतदान भी गांव की सरकार बनाने के लिए बैसाखियों के सहारे मतदान केंद्र पहुंचे। नव मतदाताओं ने भ्रष्टाचार एवं महंगाई पर रोक लगाने, बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों, रोजगार एवं शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बढ़ चढ़ कर मतदान किया। मतदाताओं को साफ कहना है कि जनप्रतिनिधियों को लोगों की उम्मीदों की कसौटी पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास करने चाहिए। प्रत्याशी बाद में अपने वादे भूल जाते हैं। विधानसभा चुनाव के लिए अनेक नवविवाहिताओं ने ससुराल में पहली बार अपना वोट डाला। पहली बार वोट डाल कर वे खुश दिखीं।

