Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
छह माह बाद सडक़ पर दौड़ी एचआरटीसी बस - Divya Himachal

छह माह बाद सडक़ पर दौड़ी एचआरटीसी बस - Divya Himachal

Divya Himachal 2 weeks ago

न्याग्रां के साथ अन्य चार पंचायतों के लोगों को बस चलने से मिली राहत निजी संवाददाता-होली
तहसील होली के दुर्गम क्षेत्र न्याग्रां के साथ अन्य चार पंचायतों के बाशिंदों के लिए गुरुवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया।

पिछले छह माह से सडक़ बंद होने के कारण थमी हुई हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा आखिरकार बहाल हो गई है। कुलेथ्ठ घार के पास सडक की हालत सुधरते ही बस एक बार फिर इन दुर्गम रास्तों पर दौडती नजर आई। जनहित की इस समस्या को प्रमुखता से हल करवाने के लिए ग्रामीणों ने प्रदेश के अग्रणी मीडिया ग्रुप दिव्य हिमाचल का विशेष तौर से आभार जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि जनहित की इस समस्या को दिव्य हिमाचल ने प्रमुखता से उठाकर हल करवाने में अहम रोल अदा किया है। उल्लेखनीय है कि मार्ग अवरुद्ध होने के कारण न्याग्रां और आसपास की लगभग पांच पंचायतों के हजारों लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे थे।

पिछले छह महीनों से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए मीलों पैदल चलना पड हा था या निजी वाहनों का सहारा लेना पड रहा था। गुरूवार को बस सेवा शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों, विशेषकर छात्रों और बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी लौट आई है। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय बाद सरकारी बस को अपने क्षेत्र में देखना किसी उत्सव से कम नहीं है। इससे न केवल आवाजाही सुगम होगी बल्कि दैनिक जरूरतों के सामान की ढुलाई भी आसान हो जाएगी। उधर, लोक निर्माण विभाग होली के कनिष्ठ अभियंता हेम राज ने बताया कि विभाग की ओर से कुलेठ घार के पास सडक को यातायात के लिए पूरी तरह दुरुस्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग की तरफ से सडक की गुणवत्ता की जांच के बाद रोड क्लीयरेंस प्रमाण पत्र पथ परिवहन निगम को सौंप दिया गया है, ताकि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए बस सेवा को नियमित किया जा सके।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal