Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
चंबा की 85 पंचायतों में मतदान आज - Divya Himachal

चंबा की 85 पंचायतों में मतदान आज - Divya Himachal

Divya Himachal 1 day ago

जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोगों से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने का किया आह़वानदिव्य हिमाचल ब्यूरो-चंबा
ग्रामीण संसद के तीसरे व अंतिम चरण में शनिवार को चंबा जिला के पांच विकास खंडों की 85 पंचायतों में वोट डाले जाएंगे।

शनिवार को मतदान प्रक्रिया के जरिए 85 प्रधान, 85 उपप्रधान के अलावा वार्ड मेंबर चुने जाएंगें। मतदान प्रक्रिया सवेरे सात से शाम तीन बजे तक जारी रहेगी। मतदान प्रक्रिया हेतु नियुक्त पोलिंग पार्टियां शुक्रवार शाम को अपने गंतव्य पर पहुंच गई है। मतदान प्रक्रिया निपटने के बाद देर शाम पंचायत प्रधान, उपप्रधान व वार्ड मेंबर पद की मतगणना का कार्य निपटाकर चुनावी नतीजे घोषित कर दिए जाएंगें। जिला में शनिवार को तृतीय व अंतिम चरण 30 मई को विकास खंड चंबा की 15, तीसा की 16, मैहला की 17, सलूणी की 14 और भटियात की 23 पंचायतों में मतदान होगा। बताते चलें कि जिला के पांगी व भरमौर विकास खंड में ग्रामीण संसद के चुनावों की मतदान प्रक्रिया दो चरणों में पूरी कर ली गई है। उधर, उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने समस्त मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढक़र भाग लेने तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

इन पंचायतों में होगा मतदान
विकास खंड चंबा- पधर साहो, सरोल, उदयपुर, दुलाहर, मसरूंड, कुरैणा, जडेरा, सुंगल, चनेड़, पंजोह, भनौता, साच, पुखरी, रूपणी व राजपुरा
विकास खंड तीसा- थनेईकोठी, तीसा-दो, गडफ़री, करेरी, बणतर, कुठेड़ बधौड़ा, पधर, जुनास, गुवाड़ी, शिरी, डौरी, जुंगरा, नेरा, देहरोग, कल्हेल व चोली
विकास खंड मैहला- मैहलोह, घलूण, कुम्हारका, जांघी, गागला, मंगला, कुपाहड़ा, भडिय़ां, मैहला, गुराड़, दाड़वीं, लोथल, ब्रेही, लेच, राड़ी, गाण व कु नेड़
विकास खंड सलूणी- पंजेई, डांड, कंधवारा, द्रेकड़ी, लिग्गा, भलेई, खरोठी, सालवां, मांझली, सुंडला, कंगेड़, संघणी, सूरी व ब्रंगाल विकास खंड भटियात- छलाडा, ककरोटी, सिहुंता, कामला, समोट, टिकरी, बनेट, धरुं, बिन्ना, साडल, तुरकड़ा, परछोड़, अवांह, कुडडी, घटासनी, ककीरा कस्बा, चलामा, ककीरा जरेई, बैली, उधराल, नगाली, देवीदेहरा व बगढार

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal