Dailyhunt
चंबा में बर्फ हटा रहे थे PWD कर्मचारी, अचानक टूट गया ग्लेशियर, फिर जो हुआ - Divya Himachal

चंबा में बर्फ हटा रहे थे PWD कर्मचारी, अचानक टूट गया ग्लेशियर, फिर जो हुआ - Divya Himachal

Divya Himachal 2 weeks ago

दीपक शर्मा-चंबा

जिला चंबा के चुराह उपमंडल के बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग पर सतरूंडी के समीप कर्थनाला में सडक़ बहाली के दौरान पहाड़ी से दोबारा भारी ग्लेशियर टूट पड़ा। इससे मार्ग फिर से बंद हो गया।

गनीमत यह रही कि हादसे में पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग की टीम मशीनरी सहित कर्थनाला में पहले गिरे हिमखंड को हटाने का कार्य कर रही थी।

इसी दौरान दूसरा अचानक पहाड़ी से ग्लेशियर टूटकर सडक़ पर आ गिरा। मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने ग्लेशियर टूटते देखा, तो तुरंत मशीन वहां से हटा दी और सुरक्षित जगह पर चले गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ग्लेशियर गिरने से मार्ग एक बार फिर अवरुद्ध हो गया है। अब लोक निर्माण विभाग को दोबारा ग्लेशियर हटाकर सडक़ बहाल करनी पड़ेगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal