Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
चंडीगढ़ के मेयर को मिली धमकी, जानें क्या बोले सौरभ जोशी - Divya Himachal

चंडीगढ़ के मेयर को मिली धमकी, जानें क्या बोले सौरभ जोशी - Divya Himachal

Divya Himachal 5 days ago

मुकेश संगर- चंडीगढ़

चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी को उनके कार्यालय में एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मेयर ने स्पष्ट कहा कि इस तरह की कायराना धमकियां न तो उन्हें डरा सकती हैं और न ही उनके कर्तव्यों के प्रति समर्पण को कमजोर कर सकती हैं।

मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि उन्होंने हमेशा चंडीगढ़ के लोगों के हित में काम किया है और आगे भी पूरी निष्ठा, प्रतिबद्धता और साहस के साथ शहर की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में चुनौतियां आती रहती हैं, लेकिन जनसेवा के उनके संकल्प को कोई भी धमकी प्रभावित नहीं कर सकती।

उन्होंने बताया कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों से पूरे प्रकरण की गहन जांच करने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि जांच एजेंसियां जल्द ही धमकी देने वालों की पहचान कर उचित कानूनी कार्रवाई करेंगी।

मेयर ने दोहराया कि उनकी प्राथमिकता हमेशा चंडीगढ़ के नागरिकों का हित और शहर का विकास रहा है। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प पहले की तरह अडिग है और वे "चंडीगढ़ फर्स्ट, ऑलवेज" की भावना के साथ शहर की प्रगति और लोगों की सेवा के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे। जिक्र योग है कि चंडीगढ़ के मेयर और नगर निगम कमिश्नर धमकी भरी मेल भेजी गई है।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal