एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी सोलन में अंतिम वर्ष के छात्रों के सम्मान में सजी फेयरवेल पार्टी
स्टाफ रिपोर्टर-सोलन
एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी सोलन में अंतिम वर्ष के छात्रों के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
यह समारोह उत्साह, भावनाओं और यादगार प्रस्तुतियों से भरपूर रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, संगीत एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर संस्थान के शैक्षणिक निदेशक डा. पीपी शर्मा, होटल प्रबंधन विभाग के प्राचार्य डा. सुरेश चौहान तथा एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डा. अवनीत गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में प्राचार्य डा. अवनीत गुप्ता ने कहा कि संस्थान को अपने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व है। कार्यक्रम के आकर्षण के रूप में व्यक्तित्व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें गौरव शर्मा को मिस्टर फेयरवेल और चंदिका को मिस फेयरवेल चुना गया। वहीं, जयदीप नेगी को मिस्टर हैंडसम और आकांक्षा शर्मा को मिस प्रिटी का खिताब दिया गया। संस्थान की प्रबंध निदेशक शचि सिंह ने अपने संदेश में अंतिम वर्ष के छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने, उत्कृष्टता प्राप्त करने तथा अपने ज्ञान और कौशल के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। संस्थान परिवार ने सभी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सफलता की शुभकामनाएं दीं।

