पंचायत समिति हाल नादौन में एआरओ के लिए लगाया प्रशिक्षण शिविर कार्यालय संवाददाता-नादौन
नादौन क्षेत्र में पंचायत चुनावों को लेकर अंतिम चरण की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बुधवार को पंचायत समिति हाल नादौन में एआरओ के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता एसडीएम निशांत शर्मा ने की। उन्होंने अपने संबोधन में ड्यूटी पर जा रहे चुनाव अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बीडीओ राजेश ठाकुर ने बताया कि नादौन की विभिन्न पंचायतों में 26, 28 तथा 30 मई को चुनाव होंगे तथा 31 मई को परिणामों की घोषणा की जाएगी। वहीं आज 7 मई, 8 मई तथा 11 मई को आवेदन किया जा सकता है।
12 मई को आवेदनों की जांच की जाएगी जबकि 14 तथा 15 मई को नाम वापस लिए जा सकते हैं। 15 मई शाम को ही चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे। बुधवार शाम को समस्त चुनाव अधिकारियों को कुल 62 पंचायतों में चुनाव करवाने हेतू भेज दिया गया। एसडीएम निशांत शर्मा ने समस्त मतदाताओं को इस प्रक्रिया में शत-प्रतिशत भाग लेने का आग्रह करते हुए मतदान करने की अपील की। उन्होंने लोगों तथा उम्मीदवारों को प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान दें।

