Dailyhunt

देवताओं के अपमान पर पुलिस से शिकायत

Divya Himachal 5 years ago

वेब सीरीज तांडव पर उठाए सवाल,अधिवक्ता भावना मल्होत्रा ने उठाया कदम

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- चंबा

अधिवक्ता भावना मल्होत्रा ने वेब सीरीज तांडव में हिंदू देवी-देवताओं के कथित अपमान को पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। उन्होंने ऑनलाइन शिकायत में बताया कि 17 जनवरी को ट्विटर हैंडल व अन्य सोशल मीडिया निगरानी के दौरान पाया गया कि ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 16 जनवरी को रिलीज वेब सीरीज तांडव के विरोध में काफी आक्रोश भरे लेख कमेंट आ रहे हैं। इस वेब सीरीज की फुटेज भी लोग पोस्ट को शेयर कर रहे है। यह यू-ट्यूब में भी शेयर की गई है।

हालांकि 21 जनवरी को इसे वेब सीरीज से डिलीट कर दिया गया है। वेब सीरीज के पहले एपिसोड में 15.14 मिनट तक हिंदू देवी-देवताओं का बेहद विद्रुरूप ढंग से रूप धारण कर धर्म से जोड़कर अमर्यादित तरीके से देवी देवताओं को बोलते दिखाया गया है।

इसमें अन्य स्तरीय भाषा का प्रयोग किया गया है, जो कि धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला है एवं आघात पहुंचाने वाला है। एपिसोड एक के 19.42वें मिनट में जातिगत विद्वेष फैलाने वाले संवाद हैं। ऐसे ही संवाद और भी एपिसोड में मौजूद है। यही नहीं वेब सीरीज में भारत के प्रधानमंत्री पद को ग्रहण करने वाले व्यक्ति का चित्रण अत्यंत अशोभनीय ढंग से किया गया है। वेब सीरीज में जातियों को छोटा बड़ा दिखा कर विभक्त करने वाले तथा महिलाओं का अपमान करने वाले दृश्य हैं। वेब सीरीज की मंशा एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को भड़का कर वर्ग विद्वेष फैलाने की है। उन्होंने कहा कि इस तांडव वेब सीरीज का चंबा शहर में भी लोगों ने देखा है। यहां पर लोगों की भावनाओं में ठेस पहुंची है। इसके साथ यह भड़काने का कार्य कर रही है। वेब सीरीज को जारी करने में इंडिया आरिजनल कंटेट अमेजोन अपर्णा पुरोहित, तांडव वेब सीरीज के डायरेक्टर अली अब्बास जफर, प्रोड्यूसर हिमांशु कृष्ण मेहरा व लेखक गौरव सोलंकी आदि शामिल हैं। भावना मल्होत्रा ने इस वेब सीरीज में सम्मिलित सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उचित कार्रवाई मांगी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal