सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध रहे पुख्ता, भक्तों ने लगाए बालयोगी के जयकारे, शीश नवाकर लिया आशीर्वादनिजी संवाददाता-दियोटसिद्ध
उत्तरी भारत के सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेले के अंतिम रविवार को लगभग 60 के करीब श्रद्धालु बाबा बालक नाथ का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे।
पूरा मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर में पहुंचने वाले भक्तों की सुख सुविधाओं को पूरा ख्याल रखा गया था। सुरक्षा के भी मंदिर परिसर में बेहतर इंतजाम रहे। लंबी कतारों में घंटों लगे रहने के बाद भक्तों ने भगवान के दर्शन किए।
बताते चलें कि बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 14 मार्च से 13 अप्रैल तक लगने वाले लगने वाले चैत्र मास मेलो के अंतिम दिनों में बाबाजी के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में पिछले दिनों से काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अंतिम के दिनों में रोजाना 30 से 60 हजार के करीब भक्त बाबाजी के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू, राजस्थान देश के अन्य राज्यों व विदेश से बाबाजी के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु हाथों में झंडा, झोली, रोट प्रसाद लेकर बाबाजी के जयकारे लगाकर दर्शनों के लिए पहुंचे। इस दौरान बाबा जी के भजनों का दौर भी चला।
दियोटसिद्ध मंदिर में चढ़ा 29 लाख का चढ़ावा
बड़सर। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास के मेलों के दौरान श्रद्धालुओं की भारी आमद के बीच चढ़ावे में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जा रही है। मंदिर न्यास द्वारा जारी 12 अप्रैल 2026 की गणना रिपोर्ट के अनुसार एक ही दिन में कुल 29,02,840 रुपये की आय दर्ज की गई है। मंदिर अधिकारी ट्रस्ट कार्यालय के अनुसार इस दिन श्रद्धालुओं द्वारा नकद चढ़ावे के रूप में 18,54,300 रुपये प्राप्त हुए, जबकि बकरों की नीलामी से कोई आय नहीं हुई। इसके अतिरिक्त दान के रूप में 10,48,540 रुपये प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल मिलाकर दिनभर की कुल राशि 29,02,840 रुपये रही। नकदी के अलावा मंदिर में सोना और चांदी भी श्रद्धालुओं द्वारा भेंट किए गए। रिपोर्ट के अनुसार 3 ग्राम 540 मिलीग्राम सोना तथा 30 ग्राम 300 मिलीग्राम चांदी मंदिर में चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई है।

