Dailyhunt
दूसरे दिन 59 उम्मीदवारों ने भरे परचे - Divya Himachal

दूसरे दिन 59 उम्मीदवारों ने भरे परचे - Divya Himachal

Divya Himachal 1 week ago

ना के शहरी निकायों में नामांकन की रफ्तार तेज, दौलतपुर चौक में सबसे ज्यादा भीड़नगर संवाददाता - ऊना
शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के तहत नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन वीरवार को ऊना जिले के विभिन्न निकायों में कुल 59 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन नगर पंचायत टाहलीवाल में कुल 8 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं, जिसमें वार्ड नंबर-एक से संजीव कुमार व सुषमा कुमारी ने अपने नामांकन भरे हैं। वार्ड नंबर- 3 से सुनीता कुमारी, वार्ड नंबर- 5 से रजनी देवी, उषा देवी व नीलम रानी, वार्ड नंबर-6 से अजय कुमार, वार्ड नंबर-7 से सुनीता ने अपने नामांकन भरे हैं। वहीं, नगर पंचायत गगरेट में कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं जिसमें वार्ड नंबर-1 से विकास कालिया, कुसुमलता व तरसेम लाल, वार्ड नंबर- 2 से नरेंद्र सिंह, वार्ड नम्बर-3 से सरोज कुमारी व नैंसी ठाकुर, वार्ड नम्बर- 4 से बवीता कुमारी व भावना देवी, वार्ड नम्बर- 5 से बलराम व मंगत राम और वार्ड नंबर- 6 से उमेश कुमार ने अपने नामांकन दर्ज किए हैं। इसी प्रकार नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा से 6 नामांकन भरे गए हैं जिसमें वार्ड नंबर-1 से गुरदेव सिंह, वार्ड नंबर-4 से वरेंद्र कुमार व करूण, वार्ड नंबर- 5 से राजेंद्र कुमार व माखन सिंह और वार्ड नम्बर-7 से नीना ने अपने नामांकन दर्ज किए हैं।

नगर पंचायत दौलतपुर से 14 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दर्ज किए। वार्ड नंबर-1 से सुनील कुमार, वार्ड नंबर-2 से बबीता देवी व अरूणा कुमारी, वार्ड नम्बर-तीन से शकुन्तला देवी, सुषमा रानी व बीना कुमारी, वार्ड नम्बर- 4 से कैलाश कुमार, वार्ड नंबर- 5 से राकेश कुमार, वार्ड नंबर- 6 से निर्मला देवी, अनामिका व सुमन कुमारी, वार्ड नंबर- 7 से किरण सुर्यैल व रेनु रानी व रेखा कुमारी ने अपने नामांकन भरे हैं। नगर पंचायत अंब से 11 नामांकन भरे हैं, जिनमें वार्ड नंबर- 2 से सर्वजीत सिंह, नीलम देवी व अनुसुइया रानी, वार्ड नंबर-3 से स्पर्श शर्मा व इन्द्रजीत कौर, वार्ड नंबर- 4 से आशा देवी, वार्ड नम्बर-5 से सपना रानी, वार्ड नम्बर- 6 से संदीप कुमार, वार्ड नम्बर- 7 से राजेश कुमारी, वार्ड नंबर- 9 से संदीप व सुरेश कुमार अरोड़ा से अपने नामांकन दर्ज किए हैं। नगर परिषद संतोषगढ़ में 9 नामांकन दर्ज किए गए हैं, जिसमें वार्ड नंबर- एक से अंजुबाला, वार्ड नंबर-2 से संदीप कुमार, वार्ड नंबर-3 से चरणजीत कौर, वार्ड नंबर-4 से इकबाल सिंह, वार्ड नंबर- 5 से बुधराम, वार्ड नम्बर-6 से कुसुमलता, वार्ड नंबर-7 से रूचिका, वार्ड नंबर-8 से भजन सिंह तथा वार्ड नंबर-9 से अंजना चब्बा ने अपने नामांकन भरे हैं।

कल नामांकन के लिए अंतिम दिन
जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने बताया कि शहरी स्थानीय निकायों के इच्छुक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र 2 मई को प्रात: 11 बजे से सायं 3 बजे तक दाखिल कर सकते हैं। 1 मई को अवकाश के चलते नामांकन पत्र नहीं भरे जाएंगे। 4 मई को नामांकनों की छंटनी की जाएगी। 6 मई को 3 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। इसके उपरांत ही प्रत्याशी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 17 मई को सुबह 7 बजे से सायं 3 बजे तक मतदान होगा और 31 मई को मतगणना की जाएगी।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal