Dailyhunt
एल्विस के 50 दिन पूरे...बहडाला में सैकड़ों मरीजों का इलाज - Divya Himachal

एल्विस के 50 दिन पूरे...बहडाला में सैकड़ों मरीजों का इलाज - Divya Himachal

Divya Himachal 1 day ago

रोगियों की सेवा में दिन-रात डटा मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, प्रबंध निदेशक डाक्टर विवेक शर्मा ने बताया लक्ष्य

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
ऊना-नंगल मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहडाला में निजी क्षेत्र में अत्याधुनिक मल्टी सुपर स्पेशियलिटी एल्विस अस्पताल ने अपने संचालन के 50 दिन सफलतापूर्वक पुरे किए है।

अत्याधुनिक चिक्तिसा तकनीक,अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और रोगी-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ अस्पताल अब दिन-रात समग्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। स्थापना के बाद अब तक अल्प समय में ही सैकड़ों रोगी यहां उपचार लेकर स्वास्थय लाभ प्राप्त कर चुके हैं। अस्पताल के प्रबंध निदेशक डा. विवेक शर्मा ने कहा कि एल्विस अस्पताल का उद्देश्य केवल उपचार प्रदान करना नही, बल्कि ऊना और आसपास के क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि हम स्वास्थय सेवा को व्यवसाय नही बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी मानते हैं। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र का कोई भी रोगी उपचार के लिए बड़े शहरों को जाने के लिए मजबूर न हो। इसी सोच से प्रेरित होकर एल्विस अस्पताल को आधुनिक इंटीग्रेटड हेल्थकेयर सेंटर के रूप में विकसित किया गया है। यहां पर एडवांस डायगनोस्टिक्स, क्रिटिकल केयर और सुपर स्पेशियलिटि सेवांए उपलब्ध हैं।। इसे सेंटर आफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया गया है, बजिसमें एक ही छत के नीचे समग्र चिक्तिसा उपलब्ध होगी।

एल्विस अस्पताल के प्रबंध निदेशक डा. विवेक ने बताया कि एल्विस अस्पताल ऊना में 150 बिस्तर क्षमता होगी। जिसमें कार्डियक साइंसेज सुविधा के तहत अत्याधुनिक कैथ लैब स्थापित की गई है, जबकि ईको-कार्डियोग्राफी एवं होल्टर मॉनिटरिंग सहित आपातकालीन हार्ट केयर सुविधा उपलब्ध है। नेफ्रोलॉजी एवं डायलिसिस विभाग में 10 बैड का हाई-टेक डायलिसिस सेंटर बनाया गया है। क्रिटिकल केयर के तहत 25 बैड का अत्याधुनिक आईसीयू एवं एडवांस लाइफ स्पोर्ट सिस्टम अस्पताल की विशेषज्ञता है। एनआईसीयू एवं पीडियाट्रिक केयर के तहत अस्पताल में नवजात शिशुओं के लिए अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध है। स्त्री रोग एवं आईवीएफ सेवाएं के तहत हाई रिस्क प्रेग्नेंसी, डिलीवरी केयर एवं इंफर्टिलिटी मैनेजमेंट सुविधा होगी। डॉ. विवेक शर्मा ने बताया कि मेडिसिन एवं डायबिटीज केयर के तहत लाइफस्टाइल रोग एवं प्रिवेंटिव हेल्थ प्रोग्राम, ऑर्थोपेडिक्स एवं ट्रामा सेंटर के तहत फ्रैक्चर, दुर्घटना एवं स्पाइन केयर, जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के तहत मिनिमली इनवेसिव सर्जिकल सेवाएं तथा न्यूट्रिशन एवं डाइटीटिक्स के तहत संतुलित आहार परामर्श, डायबिटीज, मोटापा, हार्ट एवं लाइफस्टाइल रोगों के लिए पर्सनलाइज्ड डाइट प्लान सुविधा होगी।

जबकि अगले माह तक अस्पताल में आन्कोलाजी विभाग की सेवाएं भी उपलब्ध हो जाएगी। डा.विवेक शर्मा ने बताया कि अस्पताल में एडवांस रेडियोलॉजी एवं डायगनोस्टिक्स सुविधा मिल रही है। ऊना में पहली बार 96 स्लाइस सीटी स्कैन स्थापित की गई है। इससे हार्ट,ब्रेन व ट्रॉमा मरीजों को विशेष लाभ मिल पाएगा। गोल्डन आवर में सही डायग्रोसिस,स्ट्रोक की जल्दी पहचान,नसों की ब्लॉकेज की एडवांस जांच,कुछ ही मिन्टों में तेज व सटीक स्कैन सुविधा मिल पाएगी। इसके अलावा डिजिटल एक्स-रे,अल्ट्रा साऊंड,इको,एवं टीएमटी,दिन-रात पैथोलॉजी एवं डायग्रोस्टिक्स जैसी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं, लैब, रक्त बैंक और 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। वहीं पचास दिन पूरे होने पर हर्ष जताया गया। वहीं यहां काबिल डाक्टर ही मरीजों की सेवाओं में जुटे हुए हैं।

नशामुक्त ऊना अभियान में होगी मदद

एल्विस अस्पताल स्वास्थय सेवाओं को सामाजिक विकास से जोड़ते हुए नशा मुक्त ऊना अभियान में मदद करेगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क चिक्तिसा शिविरों का आयोजन,महिलाओं व छात्राओं के स्वास्थय जागरूकता कार्यक्रम,औद्योगिक कर्मचारियों के लिए हैल्थ वेलनेस पहल के लिए भी कार्य करेगा।

कम्युनिटी ऑनर हेल्थ प्रोग्राम

अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों,शिक्षकों,सेवानिवृत कर्मचारियों,मीडिया प्रतिनिधियों,ट्रांसर्पोट यूनियन सदस्यों एवं शहीद परिवारों के लिए विशेष रियायती स्वास्थय सेवाएं उपलब्ध होगी।

घर-द्वार मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

एल्विस अस्पताल में मरीजों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही है। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अब अन्य राज्यों की और रुख नहीं करना पड़ेगा। इस अस्पताल के शुरू होने से न केवल इलाज समय पर मिलेगा, बल्कि मरीजों और उनके परिवारों को आर्थिक व मानसिक रूप से भी राहत मिलेगी। यह सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ऊना जिले को एक मजबूत स्वास्थ्य केंद्र (हेल्थ हब) के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम है। इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएँ और अधिक सुलभ, सशक्त और प्रभावी होंगी तथा कई अनमोल जिंदगियों को समय पर बचाया जा सकेगा।

ये डाक्टर दे रहे हैं सेवाएं
अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ योगेश चंद्र,डॉ.विवेक शर्मा फेफड़े एवं क्रिटिकल केयर, सर्जन डॉ. ललित कुमार एमएस, डॉ. अरुणकुमार शर्मा एमडी रेडियोलॉजी,डा. ज्ञान सिंह एवं डॉ. सुखकमल सिंह एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर, डॉ. के सतापारा किडनी रोग विशेषज्ञ, डॉ. भानु शर्मा जनरल मेडिसिन,डॉ. साहिल कंवर एमएस ऑर्थोपेडिक सर्जरी, डॉ. भृगुणी शर्मा स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा डॉ. चरणप्रीत सिंह पैथोलॉजी, डॉ. मुस्कान फिजियोथेरेपी व डॉ.अनुष्ठा सामुदायिक चिक्तिसा विशेषज्ञ अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal