Dailyhunt
गगल एयरपोर्ट को चलाई एचआरटीसी बसों का शो रहा 'फ्लॉप' - Divya Himachal

गगल एयरपोर्ट को चलाई एचआरटीसी बसों का शो रहा 'फ्लॉप' - Divya Himachal

Divya Himachal 6 days ago

ब पर्यटन सीजन पर रफ्तार मिलने की उम्मीद, गगल से मकलोडगंज पहुंचने की दी जा रही सुविधास्टाफ रिपोर्टर - धर्मशाला
जिला कांगड़ा के धर्मशाला गगल एयरपोर्ट से मकलोडगंज के लिए चलाई जा रही एचआरटीसी की बसों को सवारियां कम ही मिल रही हैं।

हालांकि अब हिमाचल पथ परिवहन निगम को पर्यटन सीजन व आईपीएल मैचों को लेकर आने वाले दर्शकों में कार्य को रफ्तार मिलने की उम्मीद है। निगम की ओर से मिनी बसों टैम्पो ट्रैब्लर्स के माध्यम से फ्लाइट से गगल एयरपोर्ट से मकलोडगंज पहुंचने की सुविधा प्रदान की जा रही है। अभी फिलहाल दिन में फ्लाइट पहुंचने पर तीन समय बसें गगल एयरपोर्ट पहुंच रही हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम धर्मशाला की ओर से कांगड़ा गगल एयरपोर्ट से लोगों व पर्यटकों की सुविधा के लिए टैंपो ट्रैवर्ल की सेवाएं मकलोडग़ंज के लिए शुरू की गई है। अभी शुरूआती दौर में निगम को फिलहाल उक्त रूटों से घाटा ही उठाना पड़ रहा है। गगल एयरपोर्ट में फ्लाईट की समय सारिणी में पहुंचने के बावजूद अधिकतर लोग अपने व निजी टैक्सियों में ही पहुंच रहे हैं। हालांकि

कुछेक लोग ही टैंपो ट्रैव्लर्ज में बैठ रहे हैं।
गगल एयरपोर्ट पहुंचकर निगम की ओर से शुरू की गई सेवाओं में लोगों की ओर से कम रुझान दिखाया जा रहा है। हालांकि अब पर्यटन सीजन में निगम को अच्छा रिस्पांस मिलने की उम्मीद है। निगम के अधिकारियों का भी कहना है कि मौजूदा समय में मौसम की बेरुखी के कारण भी अधिक यात्री नहीं मिल पा रहे थे। अब आगामी पर्यटन सीजन में निगम की ओर से शुरू की गई टैम्पो टै्रब्लर्स में पर्यटकों सहित यंहा के पहुंचने वाले लोगों को भी सुविधा मिल पाएगी। उधर, इस संबंध में एचआरटीसी धर्मशाला मंडल के डीएम पंकज चढ्ढा ने बताया कि शुरुआती समय में मिलाझूला असर टैम्पो टै्रब्लर्स को लेकर देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी पर्यटन सीजन में पर्यटकों व लोगों को निगम की ओर से शुरू की गई बस सेवा का लाभ मिल पाएगा।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal