Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'गवर्नर' के ट्रेलर ने जीता छात्रों का दिल, दमदार विजुअल्स से लेकर इतिहास के अहम सबक तक - Divya Himachal

'गवर्नर' के ट्रेलर ने जीता छात्रों का दिल, दमदार विजुअल्स से लेकर इतिहास के अहम सबक तक - Divya Himachal

Divya Himachal 1 week ago

साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'गवर्नर' में मनोज बाजपेयी के साथ अदा शर्मा नजर आएंगी और फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पहले से ही देखने को मिल रहा है।

यह फिल्म भारत के आर्थिक इतिहास के एक बेहद अहम लेकिन कम चर्चित अध्याय को दिखाती है और 1990 के वित्तीय संकट को बड़े पर्दे पर बेहद दिलचस्प और प्रभावशाली अंदाज में पेश करती है। हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर दर्शकों, खासकर छात्रों के बीच जबरदस्त चर्चा में है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में बड़ी संख्या में मैनेजमेंट स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें कई मैनेजमेंट स्टूडेंट्स नजर आए और अब उनकी दमदार प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। छात्रों ने ट्रेलर के हर पहलू की तारीफ की और कहा कि जिस तरह फिल्म भारत के इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय को बड़े पर्दे पर लेकर आई है, वह बेहद प्रभावशाली है। खासतौर पर मनोज बाजपेयी की दमदार परफॉर्मेंस ने उन्हें काफी प्रभावित किया और फिल्म को लेकर उनका उत्साह और बढ़ा दिया।

छात्रों ने यह भी कहा कि 'गवर्नर' ऐसी फिल्म है जो नई पीढ़ी को सही मायनों में शिक्षित करेगी, क्योंकि आज के समय में कई लोग अपने देश के इतिहास और आर्थिक संघर्षों से पूरी तरह परिचित नहीं हैं। उन्होंने फिल्म को 'मस्ट वॉच' बताया और फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह की सराहना की कि उन्होंने सिनेमा के जरिए लोगों को जागरूक और शिक्षित करने के लिए इतनी महत्वपूर्ण कहानी चुनी।

वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा,,"दमदार प्रतिक्रियाओं से लेकर सोचने पर मजबूर कर देने वाली बातचीत तक, 'गवर्नर' का ट्रेलर हर जगह छात्रों से गहराई से जुड़ रहा है।

हर प्रतिक्रिया के साथ कहानी के लिए उत्साह, सराहना और प्यार लगातार बढ़ता जा रहा है।
'गवर्नर'
12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में।"

https://www.instagram.com/reel/DY6j9e6OJu-/?igsh=andyY25kenc4aHox

सच्ची घटनाओं पर आधारित 'गवर्नर' 1990 के दशक में भारत को हिला देने वाले आर्थिक संकट की गहराई में उतरती है। तनाव, सत्ता और राजनीतिक ड्रामे से भरपूर इसका ट्रेलर संकट और संघर्ष की दुनिया की एक रोमांचक झलक पेश करता है। नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता मनोज बाजपेयी फिल्म में गवर्नर की भूमिका में नजर आ रहे हैं और उन्होंने अपने दमदार और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस से किरदार को बेहद खास बना दिया है।

प्रभावशाली डायलॉग्स से सजी यह शानदार कहानी सनशाइन पिक्चर्स लेकर आ रहा है। फिल्म का निर्देशन चिन्मय मांडलेकर ने किया है, जबकि इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है। आशिन ए. शाह फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट सुवेंदु भट्टाचार्यजी, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने लिखी है। फिल्म के गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं, जबकि संगीत अमित त्रिवेदी ने तैयार किया है। यह फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज होगी।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal