Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
घनारी स्कूल में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा - Divya Himachal

घनारी स्कूल में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा - Divya Himachal

Divya Himachal 4 days ago

विधायक राकेश कालिया ने किया वार्षिक पत्रिका के दसवें अंक का विमोचन, बधाई दी

स्टाफ रिपोर्टर-दौलतपुर चौक
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनारी की वार्षिक पत्रिका द कैंपस के दसवें अंक का विमोचन सोमवार को विधायक राकेश कालिया ने विधिवत किया।

इस अवसर पर उन्होंने पत्रिका को विद्यार्थियों की प्रतिभा, सृजनशीलता और अभिव्यक्ति का सशक्त मंच बताते हुए विद्यालय परिवार एवं संपादकीय टीम की सराहना की।

विधायक राकेश कालिया ने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं होती, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, संवेदनशीलता और रचनात्मक सोच को विकसित करने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि द कैंपस केवल लेखों, कविताओं और चित्रों का संकलन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के अंतर्मन, उनके विचारों, कल्पनाओं और सपनों की सजीव अभिव्यक्ति है। पत्रिका में विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा विद्यार्थियों की रचनात्मक ऊर्जा का उत्कृष्ट समन्वय देखने को मिलता है, जिसके लिए विद्यालय प्रशासन और संपादकीय मंडल बधाई के पात्र हैं। प्रधानाचार्य ललित मोहन ने कहा कि द कैंपस के दसवें अंक का विमोचन विधायक राकेश कालिया के कर-कमलों से हुआ। पत्रिका का प्रकाशन वर्ष 2011-12 में शुरू हुआ था । साहित्यिक संवेदनाओं को नई दिशा देती रहेगी।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal