Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
घरों में घुसा फोरलेन का पानी - Divya Himachal

घरों में घुसा फोरलेन का पानी - Divya Himachal

Divya Himachal 8 hrs ago

नूरपुर के बौड में सडक़ किनारे जल निकासी न होने से पेश आई समस्याकार्यालय संवाददाता-नूरपुर
नूरपुर में फोरलेन सडक़ निर्माण के चलते जल निकासी न होने से शनिवार सुबह बारिश होने होने से कई घरों में बारिश का पानी घुस गया, जिससे लोगों का नुकसान हुआ।

नूरपुर बाईपास से पहले के बौड़ में निर्माणाधीन फोरलेन सडक़ मार्ग का कार्य पूरा न होने और सडक़ किनारें नालिया न बनने के कारण बारिश का पानी कई घरों-दुकानों में घुस गया जिससे लोगों को परेशानी हुई। इस बारे जब लोगों ने स्थानीय प्रशासन से शिकायत की तो प्रशासन द्वारा जेसीबी भेजी गई, जिसके बाद जल निकासी का काम शुरू हुआ। गौरतलब है कि नूरपुर में फोरलेन सडक़ मार्ग का निर्माण कार्य लंबे समय से चला हुआ है जिससे लोगों को परेशानियां हो रही है। पिछले वर्ष बरसात में फोरलेन सडक़ मार्ग के तहत बन रहे नूरपुर बाईपास के कारण नूरपुर के चौगान बाजार तक मलबा भर गया था जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ दुकानदारों को भी समस्या आई थी परंतु इस बार एक बार फिर बरसात आने वाली है और लोगों में डर है कि बरसात में निर्माणाधीन नूरपुर बाईपास फोरलेन सडक़ मार्ग का मालबा इस बार भी उनके घरों ए दुकानों आदि में घुस सकता है। शनिवार को हुई बारिश के कारण बौड़ में फोरलेन के कारण लोगों के घरों व दुकानों में आए पानी के कारण लोगों को दिक्कत हुईं।

एसडीएम के बोल
इस बारे एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा ने बताया कि लोगों की शिकायत पर वहां पानी निकासी के लिए एक जेसीबी भेजी थी और फोरलेन निर्माण कंपनी को वहां पानी की निकासी के लिए जल्द नालियां बनाने को कहा गया है।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal