Dailyhunt
घुमारवीं में 14 और ने भरा परचा - Divya Himachal

घुमारवीं में 14 और ने भरा परचा - Divya Himachal

Divya Himachal 1 week ago

घुमारवीं नगर परिषद चुनाव में दूसरे दिन सियासी हलचल तेज, 17 मई को नौ वार्डों में होगा मतदान

स्टाफ रिपोर्टर-घुमारवीं
नगर परिषद घुमारवीं चुनाव में नामांकन प्रक्रिया ने दूसरे दिन रफ्तार पकड़ ली।

दूसरे दिन निवर्तमान अध्यक्ष रीता सहगल सहित 14 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए, जबकि पहले दिन केवल दो उम्मीदवारों ने ही पर्चा भरा था। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन कुल 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे। इनमें निवर्तमान अध्यक्ष रीता सहगल भी शामिल हैं। गुरुवार को दाखिल नामांकन पत्रों के अनुसार वार्ड नंबर एक व दो से एक-एक उम्मीदवार, वार्ड नंबर 3 व 5 से तीन.तीन प्रत्याशी तथा वार्ड नंबर 4, 6 व 8 से दो-दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 1 से बीना देवी, वार्ड नंबर दो से तृप्ता शर्मा, वार्ड नंबर तीन से शाली राम, रामपाल और अवदेश ने नामांकन दाखिल किया।

वार्ड नंबर चार से सतीश कुमार और राजेश कुमार ने पर्चा भरा। इसी तरह वार्ड नंबर पांच से संदीप शर्मा, तेग सिंह और देशराज मैदान में उतरे हैं। वार्ड नंबर छह से रीता सहगल और शीला देवी ने नामांकन किया। वहीं वार्ड नंबर 8 से निशा कुमारी और विमला ने पार्षद पद के लिए अपने नामांकन पत्र जमा करवाए। एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने बताया कि दूसरे दिन कुल 14 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

कल नामांकन का अंतिम दिन
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि दो मई निर्धारित की गई है। इस दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकेंगे। 4 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 6 मई को शाम 3 बजे तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव मैदान में बचे उम्मीदवारों

को चुनाव चिन्ह आवंटित
किए जाएंगे। पूरी प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal