Dailyhunt
हैदर बने बड़ी माली के सुल्तान - Divya Himachal

हैदर बने बड़ी माली के सुल्तान - Divya Himachal

Divya Himachal 2 weeks ago

त दंगल में हैदर पहलवान का जलवा, मैदान में पटकनी देकर जीती बड़ी मालीनिजी संवाददाता - बरठीं
बरठीं के साथ लगते छत गांव में छत संडयार दंगल समिति के द्वारा एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विशाल दंगल का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया।

इस दंगल में आसपास के कई गांवों से आए पहलवानों के अतिरिक्त अन्य राज्यों से आए नामी पहलवानों ने भाग लेकर अपनी ताकत और कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन किया। दंगल देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। दंगल में छोटी माली और बड़ी माली के मुकाबले विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

दोनों वर्गों में पहलवानों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। छोटी माली में सुमित ऊना हॉस्टल विजेता और शेरा कोहाड़ी उपविजेता रहे। जबकि बड़ी माली में हैदर विजेता और शानवीर उपविजेता रहे। मेला कमेटी के प्रधान विशाल ठाकुर ने कहा कि इस दंगल में मुख्य अथिति के तौर पर समाजसेवी संजय सोनी उपस्थित हुए, जबकि विशेष अथिति के तौर पर एडवोकेट कुलदीप शर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर कमेटी के राजीव, सुभाष, हरिन्दर, जगवीर, राजेश, जगदेव, जोगिंदर, पम्मी, हरिपाल व संजय सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इन पहलवानों ने दिखाया दमखम

इस दंगल में बंटी नैना देवी, रिंकू हाजीपुर, राजेंदर घुमारवीं, हरप्रीत नालागढ़, लक्की कर्जा शुभम यूपी, अंकित और लक्ष्य, बंटी नैना देवी, रिंकू हाजीपुर, रजत भटोली, शानवीर कोहाड़ी की अच्छी कुश्तियां देखने को मिली। मुख्य अथितियों में गौरव ठाकुर ने 21000, संजय सोनी ने 21000, एडवोकेट प्रवीण ने 11000 रुपए दिए।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal