दो इंस्पेक्टर, तीन कंडक्टर और चार ड्राइवर एक साथ हुए रिटायरकार्यालय संवाददाता - हमीरपुर
एचआरटीसी हमीरपुर डिपो से एक साथ नौ कर्मचारी गुरुवार को सेवानिवृत हुए हैं। बस स्टैंड हमीरपुर में दो इंस्पेक्टर, तीन कंडक्टर और चार ड्राइवरों को चरोटी और चैक देकर सम्मानित किया गया है।
इस दौरान हमीरपुर डिवीजन के मंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक, हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार और बस अड्डा इंचार्ज जगदेव चंद मौजूद रहे। बस अड्डा हमीरपुर में इंस्पेक्टर रामलाल एचआरटीसी में 28 साल दो माह 13 दिन की सेवाओं के बाद सेवानिवृत हुए हैं। जबकि सब इंस्पेक्टर विजय कुमार भी एचआरटीसी में 28 साल दो माह की सेवाओं के बाद सेवानिवृत हुए है। इसके अलावा कंडक्टर राजेश कुमार निगम में पांच साल, कंडक्टर जमीत राम निगम में सात साल और कंडक्टर कुलदीप चंद भी निगम में आठ साल की सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं।
इसके अलावा ड्रावइर पवन कुमार निगम में 19 वर्ष, ड्राइवर सुरेश कुमार निगम में 15 साल, ड्राइवर प्यारे लाल निगम में 15 वर्ष और ड्राइवर श्रवण कुमार निगम में 13 वर्ष सेवाएं देने के उपरांत सेवानिवृत हुए हैं। सेवानिवृत कर्मचारियों को वेल्फेयर कमेटी की ओर से चरोटी और चैक देकर सम्मानित किया गया है। सेवानिवृत कर्मचारी अपने सगे संबंधियों सहित बैंडबाजे लेकर हमीरपुर पहुंचे थे। इंस्पेक्टरों और कंडक्टरों की विदाई पार्टी बस अड्डा हमीरपुर में और ड्राइवरों की विदाई पार्टी के लिए वर्कशॉप में कार्यक्रम रखा गया था। जहां सेवानिवृत कर्मचारियों को वेल्फेयर कमेटी द्वारा सम्मानित किया है।
निगम की बढ़ी दिक्कत
हमीरपुर डिपो से एक साथ नौ कर्मचारी सेवानिवृत्त होने से निगम की दिक्कतें बढ़ गई हैं। क्योंकि हमीरपुर डिपो पहले ही स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। उन्हें सभी रूट बहाल करना दिन प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा था। अब कर्मचारियों की सेवानिवृति से निगम की और मुश्किलें बढ़ेंगी। फिलहाल निगम प्रबंधन जैसे-तैसे रूटों को बहाल करने में जुटा है, ताकि कम से कम रूट लोगों के प्रभावित हो सके। वहीं हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार का कहना है कि डिपो में गुरुवार को एक साथ नौ कर्मचारी सेवानिवृत हुए हैं। सेवानिवृत कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक डिपो से विदाई दी।

