Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
हमीरपुर जिला परिषद पर लहराया भगवा - Divya Himachal

हमीरपुर जिला परिषद पर लहराया भगवा - Divya Himachal

Divya Himachal 2 weeks ago

मुख्यमंत्री के गृह जिला में अनीता शर्मा अध्यक्ष, गुरुदीप सिंह सर्वसम्मति से बने उपाध्यक्ष, पद-गोपनीयता की ली शपथ

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- हमीरपुर
जिला परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव सोमवार को सर्वसम्मति से हो गया।

भोरंज विधानसभा क्षेत्र के धमरोल वार्ड (वार्ड 09) से निर्वाचित जिला परिषद सदस्य अनीता देवी को सर्वस मति से जिला परिषद अध्यक्ष तथा बड़सर हलके से करेर वार्ड (वार्ड 12) से निर्वाचित गुरदीप सिंह को सर्वसम्मति से जिला परिषद का उपाध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ की उपस्थिति में पूर्ण की गइ। सर्वसम्मति से निर्वाचन के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने पद की शपथ भी दिलाई। चुनाव प्रक्रिया में भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा तथा जिला प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश सचिव अमित ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस अवसर पर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, विधायक आशीष शर्मा, भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र राणा, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, डॉ. अनिल धीमान व विजय अग्निहोत्री, जिला महामंत्री अजय रिंटू, सभी मंडलों के अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चुनाव परिणाम घोषित होने के उपरांत भाजपा नेताओं के नेतृत्व में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा अन्य विजयी सदस्यों के साथ जिला परिषद भवन से गांधी चौक तक भव्य विजय रैली निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक एक-दूसरे को बधाई दी तथा इस विजय को हमीरपुर की जनता द्वारा भाजपा की नीतियों, संगठनात्मक शक्ति और जनसेवा के प्रति व्यक्त विश्वास का प्रतीक बताया। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि हमीरपुर में भाजपा की यह जीत केवल ट्रेलर है, पूरी पिक्चर 2027 के विधानसभा चुनावों में सामने आएगी। मु यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को उनके अपने गृह जिले की जनता ने उनकी वास्तविक राजनीतिक स्थिति का एहसास करा दिया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में मिली यह विजय स्पष्ट संदेश है कि जनता विकास, पारदर्शिता और जनहित की राजनीति के साथ खड़ी है।

जिला परिषद चुनाव परिणामों में भाजपा को स्पष्ट जनादेश मिला था। जिले के कुल 19 वार्डों में कांग्रेस केवल अमलेड़ वार्ड की एकमात्र सीट जीत सकी, जबकि 15 वार्डों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी तथा तीन वार्डों में भाजपा की विचारधारा से जुड़े निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए। इस प्रकार कुल 18 सदस्यों के समर्थन के साथ भाजपा ने जिला परिषद में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया था। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनीता देवी तथा उपाध्यक्ष गुरुदीप सिंह ने सभी जिला परिषद सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी सदस्यों को साथ लेकर जिला परिषद को विकास का सशक्त माध्यम बनाएंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास करवाएंगे।

धूमल बोले, जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें
हमीरपुर। जिला परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनीता शर्मा ने समीरपुर स्थित आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने अनीता शर्मा को जिला परिषद अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की अपेक्षाओं और विश्वास पर खरा उतरने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही लोकतंत्र की वास्तविक आत्मा है और जनता ने जिस विश्वास के साथ यह दायित्व सौंपा है, उसे पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ निभाना चाहिए।

19 में से 18 सदस्यों का समर्थन भाजपा के साथ
मुख्यमंत्री के गृह जिला हमीरपुर में भारतीय जनता पार्टी ने जिला परिषद पर अपना निर्विवाद वर्चस्व कायम रखते हुए अपनी मजबूत संगठनात्मक शक्ति का परिचय दिया है। 19 में से 18 वार्डों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत के बाद सोमवार को जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर भी सर्वस मति से भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का निर्वाचन हुआ। दोनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन ने यह स्पष्ट कर दिया कि जिला परिषद में भाजपा को व्यापक समर्थन प्राप्त है।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal